ePaper

पांच महिला आइटीआइ का निर्माण अगले साल तक होगा पूरा

Updated at : 10 Nov 2024 1:03 AM (IST)
विज्ञापन
पांच महिला आइटीआइ का निर्माण अगले साल तक होगा पूरा

राज्य में तकनीकी शिक्षा देने के लिए 29 महिला आइटीआइ और 77 अनुमंडल आइटीआइ भवनों की लागत 1839 करोड़ रुपये है.

विज्ञापन

संवाददाता, पटना राज्य में तकनीकी शिक्षा देने के लिए 29 महिला आइटीआइ और 77 अनुमंडल आइटीआइ भवनों की लागत 1839 करोड़ रुपये है. इनमें से करीब 376.47 करोड़ रुपये की लागत से 24 महिला आइटीआइ का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है. साथ ही पांच महिला आइटीआइ का निर्माण अगले साल तक पूरा हो जायेगा. इनका निर्माण औरंगाबाद, लखीसराय, जमुई, खगड़िया और जहानाबाद में करीब 96.01 करोड़ रुपये की लागत से भवन निर्माण विभाग के माध्यम से हो रहा है. सूत्रों के अनुसार राज्य में 1099.45 करोड़ रुपये की लागत से 65 अनुमंडल आइटीआइ का निर्माण पूरा हो चुका है. साथ ही करीब 267.61 करोड़ रुपये की लागत से 12 अनुमंडलों में आइटीआइ भवनों का निर्माण किया जा रहा है. यह निर्माण भी अगले साल तक पूरा हो जायेगा. प्रत्येक आइटीआइ भवन का कुल निर्मित क्षेत्रफल लगभग 81005 वर्गफुट है. इसमें एक शैक्षणिक–सह–प्रशासनिक भवन बनाया गया है, यह तीन मंजिली इमारत है. इस भवन में क्लास रूम, परीक्षा भवन, लाइब्रेरी, प्रयोगशाला, कॉमन रूम आदि हैं. इस भवन के छत पर सोलर पैनल लगाया गया है. इसके अतिरिक्त 16 स्टाफ क्वाटर, प्राचार्य आवास, उप प्राचार्य आवास, कैंटीन इत्यादि बनाये गये हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन