ePaper

कांग्रेस ने कई बार बदला संविधान, फिर भी धारा 370 नहीं हटा सकी : सम्राट

Updated at : 26 Jun 2024 1:45 AM (IST)
विज्ञापन
कांग्रेस ने कई बार बदला संविधान, फिर भी धारा 370 नहीं हटा सकी : सम्राट

सम्राट चौधरी ने कहा कि कांग्रेस ने संविधान को कई बार बदलने का काम किया. यहां तक की संविधान में ‘धर्मनिरपेक्ष’ को जोड़ दिया गया, लेकिन जम्मू कश्मीर में 370 धारा को नहीं हटा सकी

विज्ञापन

संवाददाता, पटना भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि कांग्रेस ने संविधान को कई बार बदलने का काम किया. यहां तक की संविधान में ‘धर्मनिरपेक्ष’ को जोड़ दिया गया, लेकिन जम्मू कश्मीर में 370 धारा को नहीं हटा सकी. वे मंगलवार को बिहार भाजयुमो द्वारा आपातकाल की वर्षगांठ पर आयोजित ‘आपातकाल : लोकतंत्र के साथ विश्वासघात ’ विषय संगोष्ठी को संबोधित कर रहे थे. विद्यापति भवन में आयोजित इस संगोष्ठी में श्री चौधरी ने कहा कि इंदिरा गांधी ने संविधान में धर्मनिरपेक्ष जोड़ दिया, लेकिन जम्मू कश्मीर के लोग इसका इंतजार करते रहे. सरकार अपने आदेश को भी पूरे देश मे लागू नहीं कर सकी. जब नरेंद्र मोदी की सरकार आयी तो धारा 370 हटाया गया. उन्होंने इशारों में राजद नेता लालू प्रसाद पर निशाना साधते हुए कहा कि बिहार में चारा घोटाला में जेल गये, लोकतंत्र शर्मसार हुआ. जिस विधेयक को राष्ट्रपति को भेजा गया, उसकी प्रति एक राजकुमार ने फाड़ दिया, क्या यही लोकतंत्र है. ‘युवराज’ जब राजनीति में आयेंगे तो लोकतंत्र को नहीं समझ पायेंगे. उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने आजादी के बाद से ही आरक्षण का विरोध किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन