Bihar Sarkari Naukari: बिहार पुलिस को मिलेंगे 21,391 नए सिपाही, पटना में सीएम नीतीश बांटेंगे नियुक्ति पत्र
Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 26 Jun 2025 7:04 AM
सीएम नीतीश की तस्वीर
Bihar Sarkari Naukari: बिहार पुलिस को बड़ी मजबूती मिलने जा रही है. राज्य सरकार 28 जून को राजधानी पटना में आयोजित एक भव्य समारोह में 21,391 नवचयनित सिपाहियों को नियुक्ति पत्र सौंपेगी. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार खुद इन सिपाहियों को नियुक्ति पत्र देंगे. यह कार्यक्रम आगामी विधानसभा चुनाव से पहले सरकार की बड़ी प्रशासनिक उपलब्धि माना जा रहा है.
Bihar Sarkari Naukari: बिहार में कानून व्यवस्था को और सशक्त बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया जा रहा है. केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) के माध्यम से चयनित 21391 नए सिपाही जल्द ही बिहार पुलिस बल का हिस्सा बनेंगे. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 28 जून को राजधानी पटना के बापू सभागार में आयोजित विशेष समारोह में इन नवचयनित सिपाहियों को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे. यह कार्यक्रम आगामी विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश सरकार का एक बड़ा राजनीतिक और प्रशासनिक संदेश भी माना जा रहा है.
चयन प्रक्रिया में लाखों युवाओं की भागीदारी
यह बहाली प्रक्रिया 2023 में शुरू हुई थी, जिसके तहत 17.87 लाख से अधिक युवाओं ने आवेदन किया था. लिखित परीक्षा अगस्त 2024 में छह चरणों में आयोजित की गई, जिसमें 11.95 लाख उम्मीदवारों ने भाग लिया. सफल उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए बुलाया गया, जो 9 दिसंबर 2024 से 10 मार्च 2025 तक चली. इसके दौरान दस्तावेजों की जांच भी की गई और फाइनल मेरिट लिस्ट तैयार कर 9 मई 2025 को अंतिम परिणाम जारी किया गया.
प्रदेशभर में तैनाती की तैयारी
इन 21391 सिपाहियों को उनके आवंटित जिलों में भेजने की प्रक्रिया पहले ही शुरू हो चुकी है. पुलिस मुख्यालय की मानें तो नए सिपाहियों की तैनाती से बल की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि होगी, जिससे अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने में मदद मिलेगी.
वास्तुविदों को भी मिला नियुक्ति पत्र
इसी कड़ी में बुधवार को भवन निर्माण विभाग में चयनित 101 सहायक वास्तुविदों को भी सीएम नीतीश कुमार ने नियुक्ति पत्र सौंपा. यह कार्यक्रम पटना के संवाद कक्ष में आयोजित हुआ. इस दौरान डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा भी मौजूद थे.
Also Read: बिहार में मानसून एक्टिव! इन 23 जिलों में भयंकर बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










