Bihar Rain Alert: बिहार में मानसून एक्टिव! इन 23 जिलों में भयंकर बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 26 Jun 2025 6:45 AM
सांकेतिक तस्वीर
Bihar Rain Alert: बिहार में मानसून ने भले ही दस्तक दे दी हो, लेकिन अब तक राज्य में सामान्य से 22% कम बारिश दर्ज की गई है. मौसम विभाग ने 23 जिलों में भारी बारिश और वज्रपात को लेकर अलर्ट जारी किया है, जिसमें 7 जिलों के लिए ऑरेंज और 16 जिलों के लिए येलो अलर्ट घोषित किया गया है.
Bihar Rain Alert: बिहार में मानसून पूरी तरह से सक्रिय हो गया है, लेकिन इस बार बारिश की मात्रा अब तक सामान्य से काफी कम रही है. मौसम विभाग ने गुरुवार को राज्य के 23 जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है. इनमें 7 जिलों में ऑरेंज अलर्ट और 16 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है. ऑरेंज अलर्ट वाले जिलों में अगले 24 से 48 घंटों के दौरान भारी से बहुत भारी बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई गई है. लोगों से सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की गई है.

बारिश का आंकड़ा चिंताजनक
मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, इस मानसून सीजन में अब तक बिहार में सिर्फ 90.1 मिलीमीटर बारिश हुई है, जबकि औसतन 115 मिलीमीटर बारिश होनी चाहिए थी. इसका मतलब है कि अब तक राज्य में 22% कम वर्षा दर्ज की गई है. यह आंकड़ा राज्य के कृषि क्षेत्र के लिए चिंता का विषय बनता जा रहा है, क्योंकि जून के अंत तक अच्छी बारिश की उम्मीद रहती है.
गया में सबसे अधिक वर्षा
हालांकि, पिछले 24 घंटे के भीतर कुछ जिलों में अच्छी बारिश दर्ज की गई है. गया जिले में सबसे अधिक 108.4 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई, जो इस सीजन की अब तक की सर्वाधिक वर्षा है. इसके अलावा बक्सर में 78.2 मिमी, दरभंगा में 45.2 मिमी, पटना में 42.2 मिमी और नवादा में 37.4 मिमी वर्षा दर्ज की गई है. वहीं जमुई, सीवान और लखीसराय जिलों में भी बुधवार को हल्की से मध्यम बारिश हुई.
बिजली गिरने का खतरा बरकरार
मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि कई जिलों में आकाशीय बिजली गिरने की आशंका है, इसलिए खेतों में काम कर रहे किसानों और खुले स्थानों पर रहने वालों को सावधानी बरतने की आवश्यकता है. विभाग ने लोगों को बारिश और बिजली के दौरान पेड़ों के नीचे खड़े न होने और बिजली के खंभों से दूर रहने की सलाह दी है. राज्य सरकार ने भी आपदा प्रबंधन विभाग को सतर्क कर दिया है और स्थानीय प्रशासन को अलर्ट मोड में रखा गया है.
Also Read: खुशबू में इतिहास, स्वाद में विरासत! जानिए बिहार के आमों की वो किस्में जो अब दुर्लभ हो रही हैं…
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










