नीतीश ने करवाई जातीय गणना, विपक्ष सिर्फ क्रेडिट लूटना चाहता है, जेडीयू का पलटवार

Published by :Paritosh Shahi
Published at :04 May 2025 4:56 PM (IST)
विज्ञापन
CM Nitish Kumar

सीएम नीतीश कुमार

CM Nitish: जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद संजय झा ने एनडीए में सीट बंटवारे को लेकर विवाद की अटकलों को सिरे से खारिज करते हुए विपक्ष पर पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि एनडीए पूरी तरह एकजुट है और सीटों को लेकर किसी तरह का मतभेद नहीं है. संजय झा ने महागठबंधन को कहा कि वे अपनी चिंता करें.

विज्ञापन

CM Nitish: संजय झा ने कहा कि एनडीए के घटक दल मिलकर पहले भी लोकसभा चुनाव लड़े हैं और शानदार प्रदर्शन किया है. विधानसभा चुनाव में भी एनडीए एकजुट होकर चुनाव लड़ेगा और 200 से अधिक सीटों पर जीत दर्ज करेगा. जातीय जनगणना को लेकर विपक्ष द्वारा श्रेय लेने की कोशिश पर संजय झा ने कहा कि जब विपक्ष के पास मौका था, तब उन्होंने जातीय जनगणना नहीं करवाई. अब जब नीतीश कुमार की सरकार ने यह ऐतिहासिक काम किया है, तो विपक्ष उसका श्रेय लेने में लगा है. उन्होंने कहा कि लोग समझ चुके हैं कि विपक्ष को सिर्फ अपने परिवार की चिंता है, ना कि समाज या गरीबों के भले की.

जाति जनगणना से विपक्ष का क्या लेना देना

संजय झा ने इंडिया गठबंधन की मुंबई बैठक की ओर इशारा करते हुए बताया कि जब नीतीश कुमार ने जातीय जनगणना को एजेंडा में शामिल करने का प्रस्ताव रखा था, तब कांग्रेस और राजद ने वॉकआउट कर दिया था. इससे पता चलता है कि उन्हें इस मुद्दे से कोई लेना-देना नहीं है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

आतंकवाद पर केंद्र सरकार पर भरोसा

संजय झा ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले पर प्रतिक्रिया देते हुए विपक्ष को देशविरोधी भाषा का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि ऐसे वक्त में देश को एकजुट होकर खड़ा होना चाहिए, लेकिन कांग्रेस जैसी पार्टियां राजनीति करने में लगी रहती हैं.

संजय झा ने कहा कि केंद्र सरकार आतंकवाद को लेकर पूरी तरह सजग है और पाकिस्तान को जवाब देने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी. आज देश और पूरी दुनिया जानती है कि पाकिस्तान आतंकवाद को बढ़ावा देता है, और भारत की सरकार इस सच्चाई से पूरी तरह निपटना जानती है.

इसे भी पढ़ें: बिहार के इन जिलों में 5 और 6 मई को होगी भयंकर बारिश, IMD ने जारी किया ऑरेंज और येलो अलर्ट

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन