ePaper

Bihar Rain Alert: बिहार के इन जिलों में 5 और 6 मई को होगी भयंकर बारिश, IMD ने जारी किया ऑरेंज और येलो अलर्ट

Updated at : 04 May 2025 2:35 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar Barish Update

सांकेतिक फोटो

Bihar Rain Alert: पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने अपने पूर्वानुमान में बताया कि 5 और 6 मई को बिहार के सभी जिलों में भयंकर बारिश का दौर रहेगा. इसमें बताया गया है कि कुछ जिलों में 50- 60 किमी प्रति घंटा की स्पीड से हवा चल सकती है. मौसम विभाग ने बिहार के 7 जिलों के लिए ऑरेंज और 31 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है.

विज्ञापन

Bihar Rain Alert: पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने बिहार को लेकर जारी किये पूर्वानुमान में बताया कि 5 मई से 6 मई तक मौसम खराब रहेगा. मौसम विभाग ने अपने अलर्ट में बताया कि 5 और 6 मई को बिहार के सभी जिलों में आंधी-तूफान, मेघगर्जन के साथ बारिश होगी. मौसम विभाग ने ऐसे मौसम में राज्य के लोगों को एहतियात बरतने की सलाह दी है.

बिहार के इन जिलों के लिए जारी हुआ येलो अलर्ट

पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने बिहार के वेस्ट और ईस्ट चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सिवान, वैशाली, समस्तीपुर, खगड़िया, बेगूसराय, सारण, भोजपुर, बक्सर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, गया, नवादा, अरवल, जमुई, मुंगेर समेत 31 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है. इन जिलों में 5 और 6 मई को 40 से 50 किमी प्रति घंटा की स्पीड से हवा चलने के साथ मेघगर्जन और बारिश की संभावना है.

Imd alert

इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट

पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने किशनगंज, अररिया, कटिहार, पूर्णिया, सुपौल, मधेपुरा और सहरसा जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इसका मतलब है कि लोगों को मौसम की स्थिति के अनुसार तैयार रहना चाहिए. यहां 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज़ हवाएं चल सकती हैं, साथ ही बिजली गिरने और मेघगर्जन की भी संभावना है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

कल कैसा रहेगा मौसम

पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने 5 मई को लेकर बताया कि कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक की संभावना है. कुछ क्षेत्रों में तेज हवाएं चल सकती हैं. इस दौरान हवा कि गति 30 से 40 किमी/घंटा तक हो सकती है. कल अधिकतम तापमान 34°C से 36°C के बीच रह सकती है. न्यूनतम तापमान 26°C से 28°C के बीच रह सकता है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बिहार के कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. इसमें गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवा चलने की चेतावनी दी गई है.

इसे भी पढ़ें: बिना घूस लिए कोई काम नहीं करता था राजस्व कर्मचारी, दाखिल- खारिज के मांगा पैसा, निगरानी टीम ने दबोचा

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, सिनेमा और खेल (क्रिकेट) में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन