ऑनलाइन दवा के खिलाफ केमिस्ट 20 मई को राज्यभर में बंद रखेंगे दवा दुकान

Author Ajay kumar
Updated:
विज्ञापन
ऑनलाइन दवा के खिलाफ केमिस्ट 20 मई को राज्यभर में बंद रखेंगे दवा दुकान

ऑनलाइन दवाइयों की बिक्री के विरोध में बिहार सहित देशभर के केमिस्ट संगठनों ने 20 मई को एक दिन की हड़ताल का ऐलान किया है.

विज्ञापन

संवाददाता, पटनाऑनलाइन दवाइयों की बिक्री के विरोध में बिहार सहित देशभर के केमिस्ट संगठनों ने 20 मई को एक दिन की हड़ताल का ऐलान किया है. इस दौरान थोक और खुदरा दोनों प्रकार की दवा दुकानें बंद रहेंगी. बिहार एवं पटना केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन का कहना है कि ऑनलाइन दवा बिक्री और नयी दवा नीति के कारण पारंपरिक दवा कारोबार बुरी तरह प्रभावित हो रहा है. एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष पीके सिंह व महासचिव राजेश आर्या ने कहा कि 19 मई की देर रात से ही दुकानदार हड़ताल पर चले जायेंगे. वहीं, पटना के अध्यक्ष अर्जुन कुमार यादव ने कहा कि सभी दवा विक्रेताओं से एकजुट रहने की अपील की गयी है. उन्होंने कहा कि दवा दुकानदार 16 से 19 मई तक काला बिल्ला लगाकर विरोध जतायेंगे और 20 मई को सभी दुकानदार अपनी दुकान बंद कर प्रशासन के समक्ष अपनी मांग रखेंगे.

आम लोग हो सकते हैं परेशान

संगठनों ने कहा कि 20 मई को पूरे देश में थोक और खुदरा दवा बाजार बंद रहेंगे. ऐसे में आम लोगों को दवाइयां खरीदने में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. हालांकि, उन्होंने लोगों से जरूरी दवाइयां पहले से खरीदकर रखने की अपील भी की है ताकि किसी प्रकार की दिक्कत न हो. दवा कारोबारियों ने प्रशासन से मांग की कि ऑनलाइन दवा बिक्री को नियंत्रित करने के लिए सख्त नियम बनाए जाएं और पारंपरिक दवा विक्रेताओं के हितों की रक्षा की जाए. उन्होंने कहा कि यदि उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो आने वाले समय में आंदोलन और तेज किया जा सकता है.

विज्ञापन
Ajay Kumar

लेखक के बारे में

By Ajay Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन