बिहार के इस जिले को मिला ओवरब्रिज का तोहफा, इस क्षेत्र के लोगों को मिलेगी जाम से राहत
Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 19 Jul 2025 9:42 PM
प्रतीकात्मक तस्वीर
CM Nitish Gift: मधुबनी के जयनगर को ट्रैफिक जाम से राहत देने के लिए ओवरब्रिज निर्माण की मंजूरी मिल गई है. इससे जहां आवाजाही आसान होगी, वहीं व्यापारियों को बाजार पर असर पड़ने की चिंता सता रही है. व्यापार संगठनों ने निर्माण से पहले सभी पक्षों से बातचीत की मांग की है.
CM Nitish Gift: बिहार के मधुबनी जिले के जयनगर में वर्षों से जाम की समस्या से जूझ रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है. भारत-नेपाल सीमा से सटे इस क्षेत्र में ओवरब्रिज निर्माण की मंजूरी मिल गई है. करीब 1.1 किलोमीटर लंबे इस ब्रिज के बनने से ट्रैफिक जाम की समस्या काफी हद तक खत्म हो जाएगी. पुल का निर्माण एनएच 527बी पर छपकी टोला चौक से शहीद चौक होते हुए अंबे होटल तक किया जाएगा. इसके अलावा शहीद चौक से मीनी बस स्टैंड तक एक लिंक रोड भी बनाया जाएगा.
व्यापारियों के लिए यह कदम काफी फायदेमंद
ओवरब्रिज की चौड़ाई करीब 7.5 मीटर तय की गई है और इसे दो लेन का बनाया जाएगा. इससे न केवल यातायात सुगम होगा, बल्कि बाजार आने-जाने वालों को भी राहत मिलेगी. नेपाल से आने वाले ग्राहकों और जयनगर के स्थानीय व्यापारियों के लिए यह कदम काफी फायदेमंद माना जा रहा है.
व्यापार पर पड़ेगा असर
ब्रिज निर्माण से व्यापारियों को उनकी व्यवस्था मंदी पड़ने की चिंता सता रही है. वहीं कैट के वरिष्ठ पदाधिकारी रंजीत गुप्ता और मिथिलांचल चैंबर ऑफ कॉमर्स के महासचिव शंभु गुप्ता का मानना है कि जयनगर का शहरी क्षेत्र सीमित है. ऐसे में अगर ओवरब्रिज का निर्माण मौजूदा बाजार इलाके में होता है, तो इसका सीधा असर व्यापारिक गतिविधियों पर पड़ सकता है.
अफसरों का क्या कहना है?
दोनों पदाधिकारियों का कहना है कि शहरी क्षेत्र का दायरा पहले से ही सीमित है. ऐसे में बिना समुचित योजना और विचार-विमर्श के अगर ओवरब्रिज निर्माण शुरू होता है, तो इससे व्यापारिक गतिविधियों पर नकारात्मक असर पड़ सकता है. उन्होंने मांग की है कि पुल निर्माण से पहले विभागीय अधिकारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, बुद्धिजीवियों और व्यवसायियों के साथ एक साझा बैठक होनी चाहिए, ताकि सभी पक्षों की राय लेकर बेहतर निर्णय लिया जा सके.
(जयश्री आनंद की रिपोर्ट)
Also Read: चंदन मिश्रा हत्याकांड में पश्चिम बंगाल से शेरू गैंग के 3 शूटर पकड़े गए, जेल से रची गई थी साजिश
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










