महाकुंभ भगदड़ पर आई सीएम नीतीश की प्रतिक्रिया, बोले- घटना दुर्भाग्यपूर्ण, जानें आधी रात को क्या हुआ
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 29 Jan 2025 3:30 PM
Mahakumbh
Mahakumbh Stampede: प्रयागराज में महाकुंभ मेला क्षेत्र में बुधवार को मची भगदड़ पर हर ओर से प्रतिक्रिया आ रही है. अब इस हृदय विदारक घटना पर बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने गहरी संवेदना व्यक्त की है.
Mahakumbh Stampede: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ मेला क्षेत्र में बुधवार को मची भगदड़ पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, “दुर्भाग्यपूर्ण घटना में श्रद्धालुओं की मृत्यु अत्यंत दुःखद. शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना है. घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना है.” इस घटना पर बिहार के उप मुख्यमंत्री और भाजपा नेता सम्राट चौधरी ने दुख जताते हुए कहा कि इस घटना के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पूरी समीक्षा कर रहे है. लोगों से उन्होंने शांति बनाए रखने की भी अपील की है. मंत्री विजय चौधरी ने कहा कि जो ज्ञात हुआ है, वह यह है कि भीड़ ज्यादा होने की वजह से घटना घटी है. प्रशासन इन चीजों पर नजर बनाए हुए है. बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने इस घटना पर दुख जताते हुए X अकाउंट से लिखा है, “प्रयागराज महाकुंभ में मौनी अमावस्या स्नान के दिन संगम तट पर भगदड़ और श्रद्धालुओं के घायल होने और मौत की अत्यंत दुखद खबर हृदय विदारक है. ईश्वर दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और हादसे में घायल श्रद्धालुओं को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें, भगवान सबको सकुशल रखें.”
पप्पू यादव ने उठाये सवाल
पूर्णिया के निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने घटना पर दुख जताते हुए सवाल भी उठाए. उन्होंने X पर लिखा, “दुःखद है कि महाकुंभ में बदइंतज़ामी के कारण इतना बड़ा हादसा हो गया. इतने हिंदू मारे गए, पूरा देश शोकाकुल है. प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी ने दो शब्द का शोक भी व्यक्त नहीं किया. श्रद्धालु भक्तों को श्रद्धांजलि भी नहीं दी. ज़िम्मेदारी तो क्या ख़ाक लेंगे, बस पर्दा डालेंगे.”
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

आधी रात को क्या हुआ था
प्रयागराज में महाकुंभ मेला क्षेत्र में मची भगदड़ ने प्रशासन की व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं. ऐसे में यह जानना जरूरी है कि महाकुंभ मेला क्षेत्र में भगदड़ कैसे मची और आधी रात को क्या हुआ था. दरअसल, मौनी अमावस्या पर स्नान का बहुत बड़ा महत्व है. मान्यता है कि इस दिन मौन होकर स्नान और दान करने मात्र से पुण्य की प्राप्ति होती है. योगी सरकार का अनुमान था कि महाकुंभ में मौनी अमावस्या पर दूसरे अमृत स्नान पर लगभग 10 करोड़ से अधिक श्रद्धालु प्रयागराज पहुंचकर स्नान करेंगे. इसी के चलते श्रद्धालु लगातार महाकुंभ में स्नान के लिए पहुंच रहे थे.
बताया जा रहा है कि महाकुंभ मेला क्षेत्र में भगदड़ संगम नोज पर मची थी. ये वही जगह है, जहां श्रद्धालु स्नान के लिए पहुंच रहे थे. संगम नोज की महत्ता का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि यहां यमुना और अदृश्य सरस्वती का गंगा से मिलन होता है. इस जगह को स्नान के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण माना गया है. इसी कारण साधु-संत यहां स्नान करते हैं और श्रद्धालुओं में भी संगम नोज पर स्नान को अहम माना जाता है.
संगम नोज के महत्व को देखते हुए प्रशासन ने इस बार महाकुंभ में इसके क्षेत्रफल को भी बढ़ा दिया था. हालांकि, मंगलवार देर रात लगभग 2 बजे के आसपास अचानक भगदड़ मच गई। पता चला है कि संगम नोज के पास कुछ लोग बैठे हुए थे, तभी अचानक भगदड़ के हालात बन गए. लोगों की भीड़ इतनी अधिक थी कि बैरिकेड्स टूट गए और लोगों के कुचलने से कई महिलाएं बेहोश हो गईं और जैसे ही वे जमीन पर गिरीं और भगदड़ मच गई.
इसे भी पढ़ें: Mahakumbh: प्रयागराज जाने वाली महाकुंभ स्पेशल ट्रेनें अगले आदेश तक रद्द, रेलवे बना रहा ट्रेनों का नया रूट चार्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










