पटना में हाई स्पीड कार नहर में गिरी, महिला-पुरुष की मौत, 2 ने कूदकर बचाई जान
घटना से जुड़ी तस्वीर
Bihar Road Accident: पटना के बिक्रम में बुधवार को बड़ा हादसा हुआ. हाई स्पीड कार नहर में गिर गई. इस हादसे में एक महिला और पुरुष की जान चली गई जबकि दो लोगों ने कूदकर अपनी जान बचाई. घटना की वजह से काफी देर तक मौके पर अफरा-तफरी कायम हो गया.
Bihar Road Accident: पटना के बिक्रम में दर्दनाक हादसे में एक महिला और पुरुष की जान चली गई. जबकि दो लोगों ने किसी तरह अपनी जान बचा ली. बुधवार को बिक्रम के मोजक्का टोला गांव के पास नहर रोड पर तेज रफ्तार से जा रही एक सफेद रंग की कार अनियंत्रित होकर सीधे नहर में जा गिरी. ग्रामीणों और पुलिस की सहायता से कार में सवार लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दतियाना ले जाया गया. डॉक्टरों ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया.
आपके शहर में
दोनों मृतकों की हुई पहचान
इस हादसे से इलाके में अफरा-तफरी मच गई. मृतक की पहचान औरंगाबाद जिला के कुटुम्ब गांव के मालती देवी (46 वर्ष) और जितेंद्र कुमार (54 वर्ष) के रूप में की गई. कार में सवार लोगों ने बताया कि इलाज कराने के लिए पटना जा रहे थे. लेकिन अचानक कार नदी में पलट गई. हमलोग कार से किसी तरह कूद कर बाहर निकले.
कार में 4 लोग थे सवार
मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार, कार में टोटल चार लोग सवार थे. अचानक कार का संतुलन बिगड़ा और वह नहर की ओर जाने लगी, कार में बैठे दो लोग समय रहते गाड़ी से कूद गए, जिससे उनकी जान बच गई. लेकिन कार नहर में गिरते ही उसमें सवार एक महिला और एक पुरुष पानी में फंस गए. नहर में पानी अधिक होने के कारण दोनों बाहर नहीं निकल सके और डूबने से उनकी मौत हो गई.
ग्रामीणों ने क्या की मांग?
घटना की जानकारी मिलते ही आस-पास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलने पर बिक्रम थाना की पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची. घटना के बाद नहर रोड पर कुछ समय के लिए लोगों की भीड़ जुट गई. ग्रामीणों ने प्रशासन से नहर रोड पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने और तेज रफ्तार गाड़ियों पर नियंत्रण के लिए उचित कदम उठाने की मांग की है.
थाना प्रभारी ने क्या बताया?
बिक्रम थाना प्रभारी वरुण कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की जांच की जा रही है. मृतकों की पहचान और अन्य जरूरी कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. पुलिस ने कहा कि आगे की कार्रवाई जारी है.

Also Read: डबल डेकर फ्लाई ओवर से PMCH जाना होगा बेहद आसान, इस जगह बनेगा पहला रैंप
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए