बिहार में प्रेमी जोड़े से जबरन वसूली, 2 पुलिसकर्मी सस्पेंड, देखिए वायरल वीडियो

Updated:
विज्ञापन

मामले से जुड़ी तस्वीर

Bihar News: सारण जिले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही 2 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया. वीडियो में देखा गया कि प्रेमी जोड़े से जबरदस्ती वसूली की जा रही थी, जिसके बाद एक्शन लिया गया.

विज्ञापन

Bihar News: बिहार के सारण जिले से जुड़ा एक वीडियो वायरल होते ही पुलिस विभाग की तरफ से एक्शन लिया गया. बताया जा रहा है कि प्रेमी जोड़े से पुलिसकर्मी जबरन वसूली कर रहे थे. इससे जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा था, जिसके बाद एक्शन लेते हुए दोनों पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया. दोनों की पहचान सब इंस्पेक्टर जगदीश शर्मा और महिला सिपाही इंदु कुमारी के रूप में हुई है.

आपके शहर में

विज्ञापन

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के मुताबिक, यह मामला 2 महीना पुराना है. लेकिन इससे जुड़ा वीडियो अभी वायरल होने के बाद एक्शन लिया गया. पूरे मामले को लेकर बताया गया कि, पार्क के पास एक कपल आपस में बात कर रहे थे. इसकी जानकारी डायल 112 को किसी व्यक्ति ने दी. सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और युवक को गाड़ी में बैठा लिया. इस दौरान गाड़ी में सब इंस्पेक्टर जगदीश शर्मा, महिला सिपाही इंदु कुमारी और चालक उमेश सिंह थे.

पुलिसकर्मियों ने युवक को दी धमकी

युवक को गाड़ी में बैठाकर पुलिसकर्मी ने उसे थाने ले जाने और केस दर्ज करने की धमकी दी. इतना ही नहीं, पुलिसकर्मियों ने युवक से पैसे की डिमांड भी की. लेकिन इस दौरान युवक ने चालाकी से पूरे वाकये का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया. यह घटना गंडक कॉलोनी के नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के पावर हाउस के पास की बताई जा रही है.

वरीय पुलिस अधीक्षक ने क्या बताया?

दो महीने के बाद वीडियो वायरल होते ही पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठता देखा, दोनों पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया. वरीय पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार की तरफ से बताया गया कि थाना के सरकारी फोन पर 17 फरवरी को यह वीडियो मिला, जिसके बाद जल्द ही एक्शन लेते हुए सस्पेंड करने का निर्णय लिया गया.

Also Read: पटना में हाई स्पीड कार नहर में गिरी, महिला-पुरुष की मौत, 2 ने कूदकर बचाई जान

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन