ePaper

पटना में अब व्हाट्सएप पर मिलेगी छठ घाटों की जानकारी, एक क्लिक में ऐसे उठाएं सुविधा का लाभ

Updated at : 15 Oct 2025 1:04 PM (IST)
विज्ञापन
Information about Chhath Ghats will be available on WhatsApp in Patna

(फाइल फोटो)

Chhath Puja 2025: पटना नगर निगम ने छठ पर्व को लेकर एक खास डिजिटल सुविधा की शुरुआत की है. इस बार निगम की तरफ से एक वाट्सएप चैटबोट सेवा शुरू की गई है. जिसके माध्यम से लोग घर बैठे हीं अपने निकट के छठ घाटों और तालाबों की जानकारी ले सकते हैं.  

विज्ञापन

Chhath Puja 2025: छठ पर्व को लेकर पटना नगर निगम की तैयारियां जोरों पर है. नगर निगम ने इस बार एक खास डिजिटल सुविधा की शुरुआत की है. अब पटना में रहने वालों को अपने नजदीकी छठ घाट की जानकारी के लिए परेशान होने की आवश्यकता नहीं है. नगर निगम की तरफ से एक वाट्सएप चैटबोट सेवा शुरू की गई है. जिसके माध्यम से लोग घर बैठे हीं अपने निकट के छठ घाटों और तालाबों की जानकारी ले सकते हैं.  

ऐसे मिलेगी घाट की जानकारी

इस सुविधा के लिए लोगों को अपने व्हाट्सएप नंबर से 9264447449 पर Hi लिखकर भेजना होगा. इसके बाद उनके सामने भाषा चुनने का ऑप्शन आएगा. हिंदी या अंग्रेजी भाषा चुनने के बाद सेवाओं की लिस्ट मोबाइल की स्क्रीन पर दिखाई देगी. इसके बाद यूजर को अपना लोकेशन शेयर करना होगा. लोकेशन शेयर होते ही चैटबोट अपने आप मोबाइल पर नजदीकी छठ घाट की पूरी जानकारी भेज देगा. इसमें घाट का नाम, गूगल लोकेशन लिंक, सफाई इंस्पेक्टर और जोनल ऑफिसर का नाम और मोबाइल नंबर रहेगा.

घर से घाट तक के रास्ते की जानकारी

इस सुविधा की खासियत यह है कि इसके माध्यम से घर से घाट तक का रास्ता भी व्हाट्सएप पर दिखाई देगा. यानी श्रद्धालु एक क्लिक में यह देख जान सकते हैं कि कौन-सा घाट उनके घर से सबसे नजदीक है और वहां कैसे पहुंच सकते हैं.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

अन्य सेवाएं भी उपलब्ध

यह चैटबोट न सिर्फ घाटों की जानकारी के लिए है बल्कि नगर निगम की अन्य सेवाओं और शिकायत दर्ज करने की सुविधा देता है. निगम के अनुसार यह अपनी तरह की पहली ई-सेवा है, जिससे जनता को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर तुरंत सुविधा मिल सकेगी. नगर का उद्देश्य यह है कि लोग भीड़भाड़ और असुविधा से बचते हुए आसानी से अपने करीबी घाट तक पहुंच सकें और छठ पूजा का आनंद सुरक्षित और स्वच्छ माहौल में ले सकें.

इसे भी पढ़ें: दिवाली-छठ पर्व पर घर आने वालों की बढ़ी परेशानी, आसमान छू रहा फ्लाइट किराया, प्राइस जान चौंक जाएंगे आप

विज्ञापन
Rani Thakur

लेखक के बारे में

By Rani Thakur

बंगाल की धरती पर एक दशक से अधिक समय तक समृद्ध पत्रकारिता अनुभव के साथ, रानी ठाकुर अब बिहार की धरती पर अपनी लेखनी से पहचान बना रही हैं. कोलकाता में कई राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित अखबारों के लिए रिपोर्टिंग और सब-एडिटिंग का अनुभव हासिल करने के बाद, वे अब प्रभात खबर के डिजिटल डेस्क से जुड़ी हैं, जहां वे लाइफ स्टाइल की खबरों के माध्यम से अपनी रचनात्मक सोच और पत्रकारिता कौशल को नई दिशा दे रही हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन