ePaper

मोबाइल पर लिंक भेज लैब प्रबंधक से ठगे पांच हजार रुपये

Updated at : 26 May 2024 12:03 AM (IST)
विज्ञापन
मोबाइल पर लिंक भेज लैब प्रबंधक से ठगे पांच हजार रुपये

लखीबाग रोड स्थित एक लैब प्रबंधक को झांसा में लेते हुए साइबर बदमाशों ने उससे पांच हजार की ठगी कर ली.

विज्ञापन

मसौढ़ी. नगर के लखीबाग रोड स्थित एक लैब प्रबंधक को झांसा में लेते हुए साइबर बदमाशों ने उससे पांच हजार की ठगी कर ली. बाद में लैब प्रबंधक सह थाना के बसौर निवासी गजेन्द्र ठाकुर ने अज्ञात साइबर बदमाश के खिलाफ थाने में लिखित शिकायत दर्ज करायी है. इधर पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि लैब प्रबंधक को किसी ने फोन कर बताया कि हम सीआरपीएफ के जवान हैं और दो दर्जन साथियों के साथ मसौढ़ी में चुनाव कराने आये हैं. सभी का ब्लड सैंपल लेकर जांच करना है. इधर एक साथ इतनी जांच मिलने की सूचना पर लैब प्रबंधक गजेन्द्र ठाकुर उसका हर शर्त मान लिया. फोन करने वाले ने गजेन्द्र को बताया कि एडवांस के तौर पर पांच हजार रुपये ऑनलाइन भेज दिया हूं, मोबाइल देख लें. साथ ही रविवार को मसौढ़ी स्थित बडामिल आकर सैंपल लेने की बात कह फोन काट दिया. इधर, गजेन्द्र ठाकुर मोबाइल पर भेजे गये लिंक को जैसे खोला उसी वक्त उसके खाते में रहे कुल पांच हजार रुपये गायब हो गये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन