BPSC Students Protest: बिहार में चक्का जाम के बीच पप्पू यादव का बड़ा बयान, बोले- लड़ते-लड़ते मर जाएंगे
सांसद राजीव रंजन उर्फ पप्पू यादव
BPSC Students Protest: 70वीं प्रारंभिक परीक्षा रद्द कराने और री एग्जाम कराने की मांग को लेकर बीपीएससी अभ्यर्थी लगातार धरना पर बैठे हैं. शुक्रवार को पप्पू यादव के कॉल पर अभ्यर्थियों ने रेल चक्का जाम किया हुआ है.
BPSC Students Protest: बिहार में बीपीएससी परीक्षा रद्द करने की मांग का मुद्दा गरमाता जा रहा है. इस बीच, बिहार के पूर्णिया से सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने शुक्रवार को चक्का जाम का ऐलान किया. उन्होंने कहा कि हम छात्रों के लिए लड़ते रहेंगे. पप्पू यादव शुक्रवार को पटना के सचिवालय हाल्ट पहुंचे. इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात करते हुए आंदोलन को और भी तेज करने की बात कही.
पेपर लीक पर आंदोलन क्यों नहीं हो सकता- पप्पू यादव
पप्पू यादव ने कहा, “देश में जब किसान आंदोलन, जाट आंदोलन और मीणा आंदोलन हो सकता है तो पेपर लीक पर आंदोलन क्यों नहीं हो सकता? देश के लोकतंत्र में तो हमारे पास यही मुद्दे हैं. हम अपनी आवाज उठाएंगे और हक के लिए भी लड़ेंगे. साथ ही अपनी इस लड़ाई को सुप्रीम कोर्ट तक लेकर जाएंगे. मरते दम तक छात्रों के लिए लड़ते रहेंगे. अगर कल परीक्षा होगी तो क्या वह नहीं रुक पाएगी? मेरा मानना है कि यह परीक्षा हर कीमत पर रुकेगी. इस मुद्दे पर हमारी लड़ाई लगातार जारी रहेगी और लड़ते-लड़ते ही मरेंगे.”
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
बेगूसराय में कई जगह लगा जाम
बिहार के बेगूसराय में बीपीएससी परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर युवा शक्ति के छात्र सड़क पर उतर आए हैं. सांसद पप्पू यादव के कहने पर आज बेगूसराय के युवा शक्ति नेता पिंटू कुमार के नेतृत्व में कई छात्र सुबह से ही एनएच 31 पर पहुंचे और पावर हाउस चौक पर जाम लगा दिया. जाम की वजह से एनएच 31 पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात पूरी तरह से ठप हो गया. छात्रों की मांग है कि बीपीएससी परीक्षा को रद्द कराया जाए.
इस मामले को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड में है. युवा नेता ने कहा कि बीपीएससी परीक्षा के पुनः आयोजन की मांग को लेकर आज पूरे बिहार में हम लोग विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. सभी को मालूम है कि एक महीने से बीपीएससी परीक्षा की मांग को लेकर आंदोलन चल रहा है. बिहार के छात्र इस मुद्दे को लेकर सड़क पर हैं. क्या बीपीएससी परीक्षा की मांग करना गलत है? क्या हम छात्रों का हक नहीं बनता कि हमें परीक्षा दी जाए?
इसे भी पढ़ें: 4 जनवरी को होने वाली परीक्षा के लिए गाइडलाइन्स जारी, भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच होगा एग्जाम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










