भाजपा नेताओं ने सुनी '' मन की बात ''

Published at :01 Jul 2024 1:07 AM (IST)
विज्ञापन
भाजपा नेताओं ने सुनी '' मन की बात ''

बिहार भाजपा के प्रदेश कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसंवाद कार्यक्रम ''''मन की बात'''' को आज भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी समेत तमाम नेता और कार्यकर्ताओं ने बैठकर सुना.

विज्ञापन

भाजपा कार्यालय में उप मुख्यमंत्री समेत अन्य नेताओं के साथ सुनी पीएम के ”””” मन की बात ”””” संवाददाता, पटना. बिहार भाजपा के प्रदेश कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसंवाद कार्यक्रम ””””मन की बात”””” को आज भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी समेत तमाम नेता और कार्यकर्ताओं ने बैठकर सुना. भाजपा कार्यालय में मन की बात कार्यक्रम को सुनने वालों में विधानसभा अध्यक्ष नंद किशोर यादव, उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, मंत्री प्रेम कुमार, रेणु कुमारी, विधायक संजीव चौरसिया, सभी महामंत्री, उपाध्यक्ष, मुख्यालय प्रभारी, कार्यालय मंत्री सहित प्रदेश के अधिकारी सहित बड़ी संख्या में नेता और कार्यकर्ता शामिल रहे. कार्यक्रम के बाद उप मुख्यमंत्री श्री चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने चार महीने बाद फिर से मन की बात की. उन्होंने उन्होंने देश से आह्वान किया कि एक पेड़ मां के नाम जरूर लगाएं. उप मुख्यमंत्री श्री चौधरी ने पत्रकारों के सवाल पर कहा कि जदयू के राज्यसभा सांसद संजय झा को कार्यकारी अध्यक्ष बनाये जाने पर मैं उन्हें फिर से बधाई देता हूं. मैं चाहूंगा कि उनके नेतृत्व जदयू और भाजपा के बीच अच्छा रिश्ता कायम हो और एनडीए मजबूत हो. हमलोग मिल कर राज्य को और भी समृद्ध बनायेंगे. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में एनडीए की सरकार चल रही है और अच्छा काम हो रहा है. संजय झा भी इसका प्रयास जारी रखेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन