Kal Ka Mausam: बिहार में रक्षा बंधन पर मौसम रहेगा भींगा भींगा, इन जिलों में बारिश का अलर्ट

Jharkhand Weather Alert
Bihar Weather: मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण मध्य बिहार के पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, बेगूसराय, लखीसराय, नवादा और जहानाबाद में एक दो स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना है.
Bihar Weather: पटना. बिहार में रक्षाबंधन के दिन मौसम सुहाना रहेगा. मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण मध्य बिहार के पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, बेगूसराय, लखीसराय, नवादा और जहानाबाद में एक दो स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना है. दक्षिण पश्चिम बिहार के बक्सर, भोजपुर, भभुआ, रोहतास, औरंगाबाद और अरवल में भी एक दो स्थानों पर बारिश की संभावना है. इन जिलों में बहुत हल्की या नाम मात्र की बारिश ही होगी. बताया जा रहा है कि इन इलाकों में करीब 21 अगस्त तक ऐसी ही स्थिति रहने का पूर्वानुमान है. मौसम विभाग ने पटना में भी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया गया.
अगले 5 दिन का रहेगा कैसा मौसम
मौसम विभाग ने गर्मी से हलकान बिहार की राजधानी पटना में 20 अगस्त से बारिश की भविष्यवाणी की थी, लेकिन अचानक बदली मौसमी परिस्थिति के बाद पश्चिमी पटना के नौबतपुर, बिक्रम प्रखंड समेत ज्यादातर जगहों पर मौसम रविवार 18 अगस्त को ही बदल गया. पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि अब एक नई मौसम प्रणाली बनने जा रही है. दक्षिण बांग्लादेश और पड़ोस पर निम्न दबाव का क्षेत्र बन गया है. इसके धीरे-धीरे उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना है. इसके अलावा बांग्लादेश से सटे गंगीय पश्चिम पर एक अच्छी तरह चिन्हित निम्न दबाव का क्षेत्र बन जाएगा. इसके बाद मॉनसून की गतिविधि पहले पूर्वी राज्यों में बढ़ेगी. अगले 3 से 4 दिनों के दौरान झारखंड और बिहार में निम्न दबाव का क्षेत्र गुजरने का पूर्वानुमान है.
Also Read: दरभंगा एयरपोर्ट का टर्मिनल-टू होगा री-अरेंज्ड, बढ़ेगा वेंटिग एरिया, देखें नया लुक
इन जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट
पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने सोमवार 19 अगस्त को कैमूर, रोहतास और गोपालगंज जिलों के एक या दो स्थानों पर भारी बारिश का अलर्ट है, जबकि 20 अगस्त को पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, जमुई, बांका, किशनगंज और अररिया जिले की एक या दो जगहों पर भारी बारिश की संभावना है.21 अगस्त को सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, पूर्णिया, सहरसा, कटिहार, भागलपुर और बांका जिले में एक या दो क्षेत्रों में भारी बारिश का पूर्वानुमान जारी किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Jha
डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




