ePaper

Bihar Weather: बिहार में आज मूसलधार बारिश, पटना सहित इन जिलों में बरसेंगे बादल

Updated at : 20 Aug 2024 7:31 AM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand Weather Alert

Jharkhand Weather Alert

Bihar Weather: मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार मंगलवार से शहर के मौसम में एक बार फिर से बदलाव आने की संभावना है. बिहार में अब तक 24 फीसदी बारिश की कमी बरकरार है.

विज्ञापन

Bihar Weather : पटना. मॉनसूनी बारिश भी अब एक साथ पूरे शहर में नहीं हो रही है. सोमवार को शाम करीब चार बजे शहर के गर्दनीबाग, चितकोहरा, आर ब्लॉक सहित कुछ इलाकों में आधे घंटे से अधिक समय तक झमाझम बारिश हुई, जबकि इस दौरान अन्य जगहों धूप निकली रही. वहीं, शाम साढ़े सात बजे के बाद शहर के अन्य कई इलाकों में भी बारिश हुई. मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार मंगलवार से शहर के मौसम में एक बार फिर से बदलाव आने की संभावना है. बिहार में अब तक 24 फीसदी बारिश की कमी बरकरार है. वहीं, सोमवार को शहर का अधिकतम तापमान सामान्य से 2.3 डिग्री अधिक 35.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस रहा.

मेघगर्जन के साथ बादल छाये रहेंगे

वर्तमान में एक चक्रवाती परिसंचरण बांग्लादेश के ऊपर बना हुआ है, जिसका असर 48 से 72 घंटों के दौरान ओडिशा, झारखंड से होते हुए बिहार तक आने की संभावना है. इससे कैमूर, रोहतास, गोपालगंज के अलावा पूर्वी व पश्चिमी चंपारण भारी बारिश हो सकती है. जबकि पटना और आसपास के इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. कुछ जगहों पर मेघगर्जन के साथ बादल छाये रह सकते हैं.

अधिकतर हिस्सों में बारिश के आसार

बिहार से मॉनसून ट्रफ के न गुजरने के बाद भी सामान्य से मध्यम बारिश का दौर जारी रहने का पूर्वानुमान है. राज्य के आसपास सक्रिय चक्रवाती परिसंचरण के प्रभाव से खासतौर पर बारिश के साथ साथ राज्य के कई हिस्सों में ऊमस का जबरदस्त अनुभव हो सकता है. बढ़ी हुई ऊमस और गर्मी के संयुक्त प्रभाव से कीटाणु एवं जीवाणु से होने वाली बीमारियां जोर पकड़ सकती हैं. इन मौसमी दशाओं की वजह से आइएमडी ने चेतावनी दी है कि इसके प्रभाव से न केवल मानव जीवन को बचने की जरूरत है, बल्कि पशु-पक्षियों के स्वास्थ्य का भी ख्याल रखना होगा.

Also Read: दरभंगा एयरपोर्ट का टर्मिनल-टू होगा री-अरेंज्ड, बढ़ेगा वेंटिग एरिया, देखें नया लुक

सामान्य से 24 प्रतिशत कम बारिश

आइएमडी के पूर्वानुमान के अनुसार मंगलवार को राज्य के उत्तर-पूर्व, दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण-पूर्व क्षेत्र में कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं. वहीं, उत्तर-पूर्व और दक्षिणी बिहार में कुछ एक स्थानों पर ठनका गिरने की आशंका है. आइएमडी के अनुसार कैमूर, रोहतास, जमुई, बांका, गोपालगंज आदि में एक-दो स्थानों पर भारी बारिश के भी आसार हैं. 21 अगस्त को को राज्य के तकरीबन सभी इलाकों में अच्छी बारिश के आसार बन रहे हैं. इधर, बिहार में अभी तक सामान्य से 24 प्रतिशत कम 516 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है.

विज्ञापन
Ashish Jha

लेखक के बारे में

By Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन