ePaper

Bihar Weather: पटना समेत इन 8 जिलों में आज चलेगी लू, इस दिन से आंधी-पानी फिर होगा शुरू...

Updated at : 12 May 2025 6:08 AM (IST)
विज्ञापन
bihar weather report

बिहार का मौसम (सांकेतिक)

Bihar Weather: पटना समेत इन 8 जिलों में आज लू चलेगी. मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है. वहीं मौसम करवट भी अब लेगा. मौसम विभाग ने बताया है कि बिहार में किस दिन से आंधी-पानी फिर शुरू होने वाला है.

विज्ञापन

Bihar Weather Report: बिहार का मौसम लगातार करवट ले रहा है. कई जिलों का तापमान 40 डिग्री के पार जा चुका है. कई जिलों में बारिश और वज्रपात को लेकर भी अलर्ट जारी है. मौसम विभाग ने सोमवार को लू चलने की आशंका जतायी है. पटना समेत प्रदेश के आठ जिलों में आज लू के आसार हैं. वहीं 15 मई से तीन दिनों तक बिहार में आंधी-पानी की संभावना फिर एकबार बन रही है.

बिहार के इन जिलों में लू का अलर्ट…

सोमवार को बिहार मे लू चलने के आसार है. पूर्वानुमान है कि पूरा राज्य गर्म हवाओं की चपेट में रह सकता है. आइएमडी ने इसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया है. आइएमडी के अनुसार गोपालगंज, पश्चिमी व पूर्वी चंपारण, भागलपुर, पटना, शेखपुरा, छपरा और बांका में लू चलने के आसार हैं. रविवार को राज्य में केवल मोतिहारी मे लू दर्ज की गयी है.

ALSO READ: बिहार के मोतिहारी से आतंकवादी गिरफ्तार, NIA ने रखा था 10 लाख का ईनाम

बिहार में फिर आंधी-पानी की संभावना

अगले दो दिनों के बाद बिहार का मौसम फिर एकबार करवट ले सकता है. 14 से 17 मई तक बिहार में एक बार फिर आंधी-पानी का दौर शुरू हो सकता है. इसकी शुरुआत 14 मई से ही होने की संभावना है. खासतौर पर उत्तर-पश्चिम, उत्तर-मध्य, उत्तर-पूर्व, दक्षिण-मध्य और दक्षिण-पूर्व इलाके में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होने की संभावना है.

क्यों करवट लेगा मौसम?

आइएमडी का पूर्वानुमान है कि तीन दिन बाद से बिहार मे पुरवैया हवा चलने लगेगी. अभी पछुआ चल रही है. इसकी वजह से बिहार के वातावरण में बंगाल की खाड़ी से आने वाली नमी की मात्रा बढ़ जायेगी. वातावरण में पहले से मौजूद गर्म हवाओं से इनके मिलते ही आंधी-पानी का दौर शुरू हो सकता है.

विज्ञापन
ThakurShaktilochan Sandilya

लेखक के बारे में

By ThakurShaktilochan Sandilya

डिजिटल मीडिया का पत्रकार. प्रभात खबर डिजिटल की टीम में बिहार से जुड़ी खबरों पर काम करता हूं. प्रभात खबर में सफर की शुरुआत 2020 में हुई. कंटेंट राइटिंग और रिपोर्टिंग दोनों क्षेत्र में अपनी सेवा देता हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन