ePaper

Bihar Weather : बिहार के शहरों में बारिश का अलर्ट, पटना में कमजोर मॉनसून हुआ फिर सक्रिय

Updated at : 12 Jul 2024 1:33 PM (IST)
विज्ञापन
Weather Forecast

Weather Forecast

Bihar Weather : मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार की शाम या शुक्रवार से पटना में एक बार फिर से मॉनसून मेहरबान हो सकता है. हालांकि गुरुवार की सुबह साढ़े 6 बजे तक पटना के आसमान में बादलों ने डेरा डाल दिया था.

विज्ञापन

Bihar Weather : पटना. बिहार में गुरुवार को कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश के आसार है. इसके बाद शुक्रवार और शनिवार को राज्यभर में झमाझम बारिश होने की संभावना है. कई जगहों पर भारी से अति भारी बारिश होने के भी आशंका है. इन सब मौसमी दशाओ के मद्देनजर आइएमडी पटना ने औरेज अलर्ट जारी किया है. इस दौरान कुछ इलाकों में ठनका गिरने का भी पूर्वानुमान जारी किया गया है. आइएमडी की जानकारी के मुताबिक राज्य में बुधवार को मानसून की गतिविधियां कमजोर होने की वजह से पारे में अच्छी खासी वृद्धि हुई है. बिहार में सर्वाधिक 37.9 डिग्री सेल्सियस पारा दर्ज किया गया है. राज्य में बुधवार की सुबह तक 243 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है. हालांकि यह बारिश सामान्य से करीब 12 प्रतिशत कम है. मंगलवार से बुधवार की सुबह तक किशनगंज मे भारी बारिश दर्ज की गयी है.

पटना में शाम तक बदलेगा मौसम

बिहार एक बार फिर से मॉनसून की बारिश की बाट जोह रहा है. बुधवार को पटना समेत राज्य के सभी जिलों में हल्की बारिश की उम्मीद थी, लेकिन ऐसा हुआ नहीं. अब मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार की शाम या शुक्रवार से पटना में एक बार फिर से मॉनसून मेहरबान हो सकता है. हालांकि गुरुवार की सुबह साढ़े 6 बजे तक पटना के आसमान में बादलों ने डेरा डाल दिया था. उमस की जगह भी हल्की ठंडी हवाओं ने ले ली थी. वही पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक राज्य के कुछ जिलों में अति भारी बारिश हो सकती है.

इन जिलों में भारी बारिश की संभावना

ऐसा लग रहा है कि अचानक से मॉनसून हल्का कमजोर पड़ा है, लेकिन पटना में गुरुवार की शाम से लेकर शुक्रवार की सुबह तक बारिश का सिलसिला एक बार फिर से शुरू हो सकता है. पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने 11 जुलाई की सुबह 8:30 से लेकर से 12 जुलाई की सुबह 08:30 बजे तक राज्य के सभी जिलों में ठीक-ठाक बारिश की संभावना जताई है.

Also Read: Patna Airport: पटना एयरपोर्ट से 24 साल बाद शुरू होगी अंतरराष्ट्रीय उड़ान, इन देशों के लिए हवाई सेवा जल्द

12 जुलाई को ये जिले वाले रहें होशियार

पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने 12 जुलाई 2024 को बिहार के तीन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. राज्य के सुपौल, पूर्णिया और किशनगंज में अति भारी बारिश की संभावना जताई गई है. साथ ही पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने इन जिलों के लिए 12 जुलाई को ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. 12 जुलाई 2024 को पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण, सीतामढ़ी, मधुबनी, सहरसा, अररिया, मधेपुरा, खगड़िया, कटिहार, भागलपुर, मुंगेर, जमुई, बांका, बक्सर, भोजपुर, भभुआ, रोहतास, औरंगाबाद और अरवल में भारी बारिश की संभावना है.

विज्ञापन
Ashish Jha

लेखक के बारे में

By Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन