Bihar Weather News: बिहार में अगले 72 घंटे तक जारी रहेगी हल्की से मध्यम बारिश, मानसूनी ट्रफ लाइन हुई शिफ्ट...
Author : Prabhat Khabar News Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 08 Sep 2020 8:13 AM
Bihar Weather News पटना: प्रदेश के तकरीबन सभी हिस्से में अगले 72 घंटे तक हल्की से मध्यम बारिश होती रहेगी. खासतौर पर गंगा के मैदानी इलाकों एवं प्रदेश के उत्तर पूर्वी क्षेत्राें में कुछ एक जगहों पर अच्छी बारिश हो सकती है. बीते रोज मुजफ्फरपुर से मॉनसूनी ट्रफ लाइन गया की तरफ शिफ्ट हो रही है. इसलिए मध्य बिहार में कुछ स्थानों मसलन पटना जिले में मोडरेट अर्थात सामान्य से अच्छी बारिश हो सकती है.
पटना: प्रदेश के तकरीबन सभी हिस्से में अगले 72 घंटे तक हल्की से मध्यम बारिश होती रहेगी. खासतौर पर गंगा के मैदानी इलाकों एवं प्रदेश के उत्तर पूर्वी क्षेत्राें में कुछ एक जगहों पर अच्छी बारिश हो सकती है. बीते रोज मुजफ्फरपुर से मॉनसूनी ट्रफ लाइन गया की तरफ शिफ्ट हो रही है. इसलिए मध्य बिहार में कुछ स्थानों मसलन पटना जिले में मोडरेट अर्थात सामान्य से अच्छी बारिश हो सकती है.
मौसम विभाग की आधिकारिक रिपोर्ट के मुताबिक पूर्वी उत्तरप्रदेश, झारखंड और बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती हवा न चलने या कम दबाव का केंद्र न बनने की वजह से बिहार में अच्छी या भारी बारिश की संभावना नहीं है. हालांकि सिंचाई की जरूरत को देखते हुए इसकी दरकार बनी हुई है. आइएमडी पटना की आधिकारिक जानकारी के मुताबिक बिहार के मौसम में सोमवार को आये बदलाव की वजह उत्तर पश्चिमी उत्तरप्रदेश में हवा का दबाव बन गया है. इसकी वजह से बारिश और कुछ स्थानों पर गरज के साथ बिजली गिरने की आशंका भी है. बिहार में मौसम से जुड़ी हर News in Hindi से अपडेट रहने के लिए बने रहें हमारे साथ.
इसके बावजूद मुजफ्फरपुर, पटना और गया में दिन का तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक दर्ज किया गया. बिहार में अभी तक करीब 970 मिलीमीटर से अधिक बारिश हो चुकी है, जो अब भी सामान्य से पंद्रह फीसदी अधिक बनी हुई है.
Also Read: COVID-19 Bihar: बिहार में 1% से भी नीचे आयी कोरोना संक्रमण की दर, रिकवरी रेट अब 88.67 प्रतिशत
पटना. गंगा नदी के जल स्तर में धीरे-धीरे कमी आ रही है. गांधी घाट पर गंगा का जल स्तर सोमवार को खतरे के निशान से नीचे चला गया. यहां खतरे का निशान 48.60 मीटर पर है. लेकिन, अभी यहां जल स्तर 48.46 मीटर हो गया है. सोमवार की सुबह से ही जल स्तर लगातार घटने लगा था. सुबह छह बजे 48.59 मीटर हो गया था और शाम होते-होते 48.46 मीटर हो गया. इसी प्रकार, दीघा घाट में जल स्तर सुबह में 49.71 मीटर था और शाम में 49.62 मीटर हो गया.
Posted by : Thakur Shaktilochan Shandilya
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










