बिहार में 2 दिनों तक झुलसाएगी गर्मी, 44 पार हो सकता है पारा, जानिए कब से होगी बारिश

Published by : Preeti Dayal Updated At : 18 May 2026 7:42 AM

विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

Bihar Weather Forecast: बिहार में पिछले दो-तीन दिनों से गर्मी की वजह से लोगों की परेशानी बढ़ी हुई है. मौसम विभाग की माने तो, अगले 2 दिनों तक गर्मी लोगों को झुलसाएगी. राज्य का तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है.

विज्ञापन

Bihar Weather Forecast: बिहार में गर्मी से अगले दो दिनों तक लोगों को परेशानी झेलनी पड़ सकती है. मौसम विभाग की ओर से पूर्वानुमान जताया गया है. विभाग की माने तो, राज्य में गर्मी और लू का असर लगातार बढ़ता जा रहा है. पटना समेत राज्य के कई जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है.

मौसम विभाग की माने तो, अगले दो से तीन दिनों तक गर्मी से राहत नहीं मिलने की संभावना जताई है. ऐसे में पटना, कैमूर, रोहतास, भोजपुर, बक्सर, औरंगाबाद, अरवल, गया, नालंदा, शेखपुरा, मुंगेर और जमुई समेत कई जिलों में अगले दो दिनों तक तापमान 38 से 44 डिग्री के बीच रहेगा.

अगले तीन दिनों तक बारिश की संभावना नहीं

मौसम विभाग के अनुसार पटना में अगले तीन दिनों तक बारिश की संभावना नहीं है. 18 और 19 मई को पूर्वी चंपारण, बक्सर और शेखपुरा में हीट वेव का अलर्ट जारी किया गया है. गर्मी को देखते हुए राजधानी पटना समेत कई जिलों में स्कूल की टाइमिंग बदल गई है.

कब से बदलेगा मौसम?

मौसम विभाग की माने तो, 20 मई से मौसम फिर बदल सकता है. 19 मई को जमुई, बांका, मुंगेर, भागलपुर, खगड़िया, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, अररिया, किशनगंज और सुपौल में मौसम का मिजाज बदल सकता है. 20 मई को पूरे बिहार में बारिश और वज्रपात की संभावना है. 22 और 23 मई को भी राज्य के अधिकतर हिस्सों में बारिश और वज्रपात के आसार बने हुए हैं.

पिछले 24 घंटे में कैसा रहा मौसम?

पिछले 24 घंटे की बात करें तो, इस दौरान उत्तर-पश्चिम और उत्तर-पूर्व बिहार के कुछ इलाकों में हल्की बारिश दर्ज की गई, जबकि राज्य के अधिकतर हिस्सों में मौसम शुष्क रहा. राज्य का सबसे अधिकतम तापमान नालंदा के इस्लामपुर और गया के टेकारी में 43.8 डिग्री सेल्सियस रहा.

Also Read: बिहार के इन 9 कमजोर पुलों से रोज गुजर रहे हजारों वाहन, IIT रिपोर्ट के बाद अलर्ट मोड में सरकार

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन