पटना में कुख्यात अपराधी का एनकाउंटर, पुलिस ने घेर कर मारी गोली, एक और क्रिमिनल गिरफ्तार
घटना स्थल की तस्वीर
Encounter In Bihar: पटना में सोमवार की सुबह एक अपराधी का एनकाउंटर किया गया. इसके साथ ही एक और अपराधी को गिरफ्तार भी किया गया. अपराधी की पहचान संदीप उर्फ बदल के रूप में हुई है. 13 मई को इसी ने एक शिक्षक पर गोली चलाई थी.
Encounter In Bihar: बिहार में कुख्यात अपराधियों का ताबड़तोड़ एनकाउंटर किया जा रहा है. सीवान के बाद अब पटना में अपराधी का पुलिस ने एनकाउंटर किया. पटना में सोमवार की सुबह शिक्षक को गोली मारने वाले अपराधी को पुलिस ने गोली मारी. कुख्यात अपराधी संदीप उर्फ बादल ने पुलिस पर फायरिंग की थी, जिसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में गोली चलाई.
आपके शहर में
अपराधी ने शिक्षक पर चलाई थी गोली
जानकारी के मुताबिक, 13 मई 2026 की सुबह शंभू कुमार अपने घर से स्कूल जाने के लिए निकले थे. इसी क्रम में मोटरसाइकिल सवार अपराधियों ने लूटपाट के क्रम में उन्हें गोली मार दी थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया था. इस मामले में पुलिस की ओर से लगातार जांच पड़ताल की जा रही थी.
सूचना मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी कर मारी गोली
इसी बीच पुलिस को सूचना मिली कि शिक्षक शंभू कुमार के साथ लूटपाट और गोलीबारी करने वाला अपराधी संदीप उर्फ बादल ट्रांसपोर्ट नगर के पास हाईवे से लगे गेल सीएनजी पेट्रोल पंप के पास भगवत नगर पहुंचा है. सूचना मिलते ही पुलिस ने चारों तरफ से घेराबंदी की. पुलिस को देखते ही संदीप कुमार उर्फ बादल ने पुलिस पर गोली चला दी.
इसके बाद जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने फायरिंग की. एक गोली बादल के पैर में लगी और वह घायल हो गया. इस दौरान एक और अपराधी को गिरफ्तार किया गया. घटना के बाद पूरे इलाके को सील कर दिया गया. इसके साथ ही मौके पर एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया.
सीवान में भी देर रात हुआ एनकाउंटर
इससे पहले रविवार की देर रात सीवान जिले में चर्चित जीरादेई थाने के जामापुर आभूषण दुकान लूटकांड के एक आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ में घायल कर दिया. घायल आरोपी की पहचान सिसवन थाना इलाके के चांदपुर निवासी अंकित कुमार सिंह के रूप में हुई है, जो श्रीनिवास सिंह का बेटा है. अंकित सिंह 6 मई को जीरादेई थाना इलाके में हुई करीब 40 लाख रुपये की आभूषण लूटकांड में शामिल बताया जा रहा है.
Also Read: GPO से आर ब्लॉक तक रात में नहीं चलेंगी गाड़ियां, अटल पथ सर्विस लेन भी बंद, जानिए वैकल्पिक रूट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए