Breaking: देर रात सीवान पुलिस ने 40 लाख के सोना लूट कांड के आरोपी का किया एनकाउंटर

Updated:
विज्ञापन
Breaking: देर रात सीवान पुलिस ने 40 लाख के सोना लूट कांड के आरोपी का किया  एनकाउंटर

Bihar Breaking: सिवान जिला के सिसवन थाना इलाके के घुरघाट निवासी अंकित कुमार सिंह पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से घायल हो गया हैं. घायल युवक को तुरंत सिवान सदर अस्पताल ले जाया गया है. जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर बने रहने पर पटना रेफर कर दिया गया हैं.

विज्ञापन

Bihar Encounter : (अरविन्द कुमार / अमरनाथ शर्मा ) सीवान जिला के सिसवन थाना इलाके के घुरघाट निवासी अंकित कुमार सिंह पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से घायल हो गया हैं. घायल युवक को तुरंत सिवान सदर अस्पताल ले जाया गया है. जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर बने रहने पर पटना रेफर कर दिया गया हैं.

क्या हैं पूरा मामला

सीवान जिले में चर्चित जीरादेई थाने के जामापुर आभूषण दुकान लूटकांड के एक आरोपी को पुलिस ने देर रात मुठभेड़ में घायल कर दिया गया. घायल आरोपी की पहचान सिसवन थाना क्षेत्र के चांदपुर निवासी अंकित कुमार सिंह के रूप में हुई है. जो श्रीनिवास सिंह का पुत्र है.

अंकित सिंह 6 मई को जीरादेई थाना क्षेत्र में हुई करीब 40 लाख रुपये की आभूषण लूटकांड में शामिल बताया जा रहा है.

घटना के बारें में सिवान संवाददाता ने क्या बताया?

पुलिस सूत्रों के अनुसार जवाबी कार्रवाई में आरोपी के दोनों घुटनों में गोली लगी. हालांकि पूरे मामले पर पुलिस फिलहाल आधिकारिक रूप से खुलकर कुछ भी बोलने से बच रही है. घायल अपराधी को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे पटना रेफर कर दिया गया.

एसपी ने चार विशेष टीमों का गठन किया गया था

इससे पहले लूटकांड के बाद एसपी पूरण कुमार झा के निर्देश पर चार विशेष टीमों का गठन किया गया था. पुलिस ने पहले गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ के आधार पर कई आरोपियों को दबोचा था और उनके पास से लूटे गए आभूषण व हथियार बरामद करने का दावा किया था.

बताया जा रहा है कि मुठभेड़ के दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग की, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई की गई. डॉक्टरों के अनुसार गोली आर-पार हो चुकी है और आरोपी की स्थिति फिलहाल स्थिर है.

मुठभेड़ के बारें में बताने से पुलिस का इनकार


घटना रात के समय हुई हैं. पुलिस ने मुठभेड़ की सही जगह बताने से इनकार कर दिया है. मुठभेड़ के बाद घायल अपराधी से जानकारी लेने की कोशिश की गई, लेकिन पुलिस ने इसे रोक दिया. इस मामले में विस्तृत जानकारी देने से भी पुलिस ने मना कर दिया है.


हाल के दिनों में सिवान जिले में पुलिस ने कई एनकाउंटर किए हैं. जिससे पुलिस एक्शन मोड में दिख रही है। हालांकि, बार-बार पुलिस कार्रवाई के बावजूद जिले में अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है. अपराधियों का मनोबल अभी भी बरकरार नजर आ रहा है.

Also Read :विधायक ज्योति देवी के काफिले पर हमला, बॉडीगार्ड को भी पीटा, 20 के खिलाफ मामला दर्ज

विज्ञापन
Vivek Singh

लेखक के बारे में

By Vivek Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन