ePaper

Kal Ka Mausam: दीपावली में दीये पर गिरेंगी ओश की बूंदे, बिहार के इन जिलों में कल रहेगी गुलाबी ठंड

Updated at : 29 Oct 2024 2:51 PM (IST)
विज्ञापन
Kal Ka Mausam: दीपावली में दीये पर गिरेंगी ओश की बूंदे, बिहार के इन जिलों में कल रहेगी गुलाबी ठंड

Bihar Weather: मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो-तीन दिनों तक मौसम सामान्य रहेगा. रात में ओश की बूंदे गिरेंगी. दीपावली के बाद, नवंबर के पहले हफ़्ते से ठंड बढ़ेगी.

विज्ञापन

Bihar Weather: पटना. बिहार में ठंड ने दस्तक दे दी है. राज्य के 10 जिलों में बादल छाए हुए हैं. बुधवार को भी आसमान पर बादलों का कब्जा रहेगा. अररिया, गोपालगंज, पूर्णिया, किशनगंज, कटिहार, सहरसा, सुपौल, मधेपुरा, पूर्वी चंपारण, मुजफ्फरपुर के कुछ इलाकों में गुलाबी ठंड के बीच हल्की बारिश की संभावना हैं. मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो-तीन दिनों तक मौसम सामान्य रहेगा. रात में ओश की बूंदे गिरेंगी. दीपावली के बाद, नवंबर के पहले हफ़्ते से ठंड बढ़ेगी.

नवंबर में गिरेगा तापमान

राजधानी पटना समेत राज्य के अधिकतर इलाकों में दिसंबर आते-आते कड़ाके की ठंड पड़ने लगेगी. मौसम विभाग के एसके पटेल के अनुसार नवंबर में न्यूनतम तापमान में थोड़ी गिरावट आएगी. लेकिन, दिसंबर से तापमान में भारी गिरावट आएगी, जिससे कड़ाके की ठंड पड़ेगी. रबी फसल के लिए ठंड बेहद जरूरी है. बिहार के 10 ज़िलों में बुधवार को बादल छाए रह सकते हैं.

Also Read: Bihar Land Survey: नाकाफी रही ट्रेनिंग, सरकार सर्वे कर्मियों को अब देगी कैथी लिपि की किताब

सीतामढ़ी और बेगूसराय रहा सबसे गर्म जिला

मौसम विभाग के अनुसार, बिहार में इस सीजन में अब तक सामान्य से 66% कम बारिश हुई है. अब तक सिर्फ़ 17 एमएम बारिश हुई है. पिछले 24 घंटों में सबसे ज़्यादा बारिश गया में और सबसे कम जमुई में दर्ज की गई है. मौसम विभाग ने 7 ज़िलों का बारिश का आंकड़ा जारी किया है. सीतामढ़ी और बेगूसराय पिछले 24 घंटों के दौरान सबसे गर्म ज़िले रहे. मौसम विभाग ने 16 ज़िलों का तापमान का आंकड़ा जारी किया है. सबसे कम तापमान किशनगंज और शेखपुरा में दर्ज किया गया.

विज्ञापन
Ashish Jha

लेखक के बारे में

By Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन