ePaper

Kal Ka Mausam: बिहार में आ गया शीतलहर का मौसम, शनिवार को इन जिलों में पड़ेगी कड़ाके की ठंड

Updated at : 13 Dec 2024 2:31 PM (IST)
विज्ञापन
Kal Ka Mausam: बिहार में आ गया शीतलहर का मौसम, शनिवार को इन जिलों में पड़ेगी कड़ाके की ठंड

New Delhi: People sit around a bonfire on a cold winter evening, in New Delhi, Friday, Jan. 19, 2024. (PTI Photo) (PTI01_19_2024_000534A)

Bihar Weather: मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पहाड़ों में हो रही बर्फबारी के कारण ठंडी हवाएं मैदानी इलाकों तक पहुंच रही हैं, जिससे ठंड बढ़ गई है. अगले कुछ दिनों में तापमान में और गिरावट आने की संभावना है.

विज्ञापन

Bihar Weather : पटना. बिहार में शीतलहर का मौसम आ गया. पहाड़ों पर हुई बर्फबारी से बिहार की हवा ने कनकनी पैदा कर दी है. मौसम विभाग ने बिहार के कई जिलों में शीतलहर की चेतावनी जारी की है. कैमूर और रोहतास जिले में तो शीतलहर की स्थिति काफी गंभीर है. मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर-पश्चिमी हवाओं के चलते तापमान में लगातार गिरावट हो रही है. अगले पांच दिनों तक मौसम शुष्क रहने के आसार हैं. शनिवार को बिहार के 12 जिलों में सुबह और शाम कोहरे छाये रहने की संभावना है.

सर्दियों की चपेट में दक्षिण बिहार

उत्तर बिहार के मुकाबले दक्षिण बिहार में तापमान कम हैं. दक्षिणी बिहार के कई जिलों में तापमान 6 डिग्री सेल्सियस के नीचे पहुंच गया है. रोहतास जिले का डेहरी सबसे ठंडा शहर रहा है, जहां तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं, मुजफ्फरपुर में भी तापमान 5.7 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है. भागलपुर में भी ठंड का प्रकोप बढ़ा है. दरभंगा का तापमान भी आसपास के जिलों की तरह 7 डिग्री के आसपास बना हुआ है. बिहार के सभी जिलों में प्रशासन ने लोगों को ठंड से बचाव के लिए आवश्यक सावधानी बरतने की सलाह दी है.

पहाड़ों से आ रही ठंडी हवाएं

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पहाड़ों में हो रही बर्फबारी के कारण ठंडी हवाएं मैदानी इलाकों तक पहुंच रही हैं, जिससे ठंड बढ़ गई है. अगले कुछ दिनों में तापमान में और गिरावट आने की संभावना है. इधर, कड़ाके की ठंड से किसानों की चिंता बढ़ गई है. फसलों को बचाने के लिए किसान कई तरह के उपाय कर रहे हैं. कड़ाके की ठंड के कारण जनजीवन प्रभावित हो रहा है. लोग घरों से निकलने से कतरा रहे हैं. यातायात भी प्रभावित हो रहा है. कोहरे के कारण सड़कों पर दृश्यता कम हो गई है. इसके साथ ही कड़ाके की ठंड से स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी बढ़ गई हैं. सर्दी, खांसी, जुकाम और बुखार के मरीजों की संख्या में वृद्धि हुई है.

Also Read: Bihar News: लालू यादव पर संजय झा का बड़ा हमला, बोले- नीतीश कुमार को अफगानिस्तान जैसा मिला बिहार

विज्ञापन
Ashish Jha

लेखक के बारे में

By Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन