ePaper

Bihar Weather: बिहार के नौ जिलों में ओला गिरने के आसार, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Updated at : 20 Mar 2024 10:05 AM (IST)
विज्ञापन
Weather Today

Weather Today

बिहार का मौसम एक बार फिर पलटी मार दिया है. पटना सहित कई जिलों में मंगलवार से रुक रुक कर बारिश हो रही है. दिन और रात के तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गयी है.

विज्ञापन

पटना. बिहार के नौ जिलों में ओला गिरने के आसार हैं. 20 मार्च बुधवार को भी पूरे बिहार में बारिश जारी रहेगी. आइएमडी के मुताबिक राज्य में करीब-करीब सभी जगहों पर ओला वृष्टि होने की आशंका है. हालांकि नौ जिलों विशेषकर पटना,नालंदा,नवादा, शेखपुरा, लखीसराय,वैशाली, समस्तीपुर और बेगूसराय में कई जगहों पर ओला गिरने के आसार हैं. आइएमडी पटना ने इसको लेकर अलर्ट जारी कर दिया है. पटना सहित कई जिलों में बारिश शुरू हो गयी है. बारिश का यह दौर 22 मार्च तक चलने के आसार हैं.

झारखंड से गुजर रही है ट्रफ लाइन

आइएमडी के मुताबिक झारखंड से ट्रफ लाइन गुजर रही है. उत्तर-पश्चिमी उत्तरप्रदेश पर सायक्लोनिक सर्कुलेशन बनने की स्थिति है. साथ ही पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में एक के बाद एक पश्चिमी विक्षोभों के सक्रिय होते रहने की वजह से बिहार के मौसम में यह बदलाव देखने को मिल रहा है. इस घटनाक्रम की वजह से राज्य में उच्चतम तापमान में दो से चार डिग्री तक की गिरावट होने की संभावना है. आइएमडी ने पूर्वानुमान जारी किया है कि 20 मार्च को हवा की गति 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक होने की संभावना है. हालांकि मौसम विज्ञानियों ने कहा कि हवा की गति पर नजर रखी जा रही है. इसलिए कि पूर्वानुमान के बाद भी 19 तारीख को हवा की गति सामान्य ही रही. जिसकी वजह से फसलों को कुछ कम नुकसान हुआ है.

इन जिलों में तेज बारिश होने के आसार

फिलहाल 20 मार्च को दक्षिण- मध्य बिहार के जिलों मसलन पटना,गया,नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय और जहानाबाद , उत्तर-पूर्व बिहार के जिलों सुपौल, अररिया, किशनगंज,मधेपुरा, सहरसा,पूर्णिया, कटिहार तथा दक्षिण-पूर्व के जिलों भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर एवं खगड़िया में अनेक जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. राज्य के शेष हिस्सों में सामान्य बारिश होने के आसार हैं. इससे पहले 18 तारीख को जमुई और नवादा में उल्लेखनीय बारिश दर्ज की गयी. जबकि 19 मार्च को पटना में सुबह से शाम तक छह मिलीमीटर, गया,सीवान और वैशाली में भी उल्लेखनीय बारिश दर्ज की गयी है.

Also Read: बिहार के पटना और मधुबनी में सीमेंट प्लांट, गोपालगंज में लगेगा इथेनॉल फैक्ट्री, जानें होगा कितने का निवेश

पटना में 12 घंटे में 6 एमएम हुई बारिश, तीन डिग्री गिरा पारा

पटना और आसपास में मंगलवार को दोपहर से शाम तक छह एमएम बारिश हुई. मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि फिलहाल उत्तर-पश्चिम यूपी में एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है. समुद्र तल से 1.5 से 3.1 किमी ऊपर साइक्लोनिक हवाएं चल रही हैं. वहीं, झारखंड से दक्षिणी असम तक एक टर्फ लाइन गुजर रही है. इसके प्रभाव के कारण बुधवार व गुरुवार को भी पटना और आसपास के क्षेत्रों में बारिश होगी. कुछ जगहों पर ओलावृष्टि भी हो सकती है. वहीं, मंगलवार को बारिश के बाद शहर के अधिकतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गयी, जबकि न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गयी. बारिश से बैरिया, पहाड़ी, इसोपुर, एतवारपुर, राजीव नगर, एएन कॉलेज के पास भी बिजली बाधित रही.

विज्ञापन
Ashish Jha

लेखक के बारे में

By Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन