Kal Ka Mausam: बिहार में अच्छी बारिश के आसार, पटना में धूप छांव वाला रहेगा कल का मौसम

Jharkhand Weather Alert
Bihar Weather: आइएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक राज्य में अगले तीन दिनों तक अच्छी बारिश होने के आसार हैं. खासतौर पर 23 और 24 को राज्य के अधिकतर हिस्सों में झमाझम बारिश हो सकती है.
Bihar Weather: पटना. बिहार में शुक्रवार का मौसम धूप-छांव वाला रहेगा. बिहार के कई जिलों में शुक्रवार और शनिवार को बारिश होने की उम्मीद है. आइएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक राज्य में अगले तीन दिनों तक अच्छी बारिश होने के आसार हैं. खासतौर पर 23 और 24 को राज्य के अधिकतर हिस्सों में झमाझम बारिश हो सकती है. इससे बिहार के लोगों को ऊमस भरी गर्मी राहत मिलने की संभावना है. आइएमडी, पटना के निदेशक सुनील थूल ने कहा कि बिहार में अगले 72 घंटे अच्छी बारिश के संकेत हैं. इसके लिए मौसमी दशाएं तेजी से अनुकूल हो रही हैं. इससे बिहार के लोगों की बारिश की जरूरतें पूरी हो सकेंगी.
बिहार के इन पांच जिलों में येलो अलर्ट
बिहार के पांच जिलों में भारी बारिश के साथ तूफान को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को कैमूर, बक्सर, औरंगाबाद, रोहतास और गया के कुछ जगहों पर बारिश हो सकती है. भारी बारिश को लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है. संभावना जताई जा रही है कि इस दौरान तेज आंधी चल सकती है. बिहार की राजधानी पटना समेत आसपास के कुछ जिलों में भी बादल छाए रहेंगे. यहां पर भी बारिश की संभावना है. वहीं, मौसम विभाग ने 25 अगस्त तक बिहार के कई जिलों में बारिश को लेकर चेतावनी जारी की है.
बिहार में कुल 526 मिलीमीटर बारिश दर्ज
दरअसल बंगलादेश और पूर्वोत्तर बिहार के ऊपर बने कम दबाव के चलते पूर्वी भारत में एक सिस्टम सक्रिय हुआ है. इससे एक बार मॉनसून के सक्रिय होने आसार प्रबल हो गये हैं. वर्तमान में बिहार में कुल 526 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई है. यह बारिश सामान्य से 24 प्रतिशत कम रही है. मौसम के जानकारों के अनुसार बिहार ही नहीं, लगभग समूचे पूर्वी भारत में इस मॉनसूनी सीजन में अभी तक सामान्य से कम बारिश हुई है.
Also Read: Bihar Land Survey: बिहार में जमीन सर्वे का शेड्यूल जारी, इन दस्तावेजों की पड़ेगी जरुरत
बारिश का योगदान कम
मॉनसून सिस्टम को यहां ताकत नहीं मिल सकी है. यहां अभी जो भी बारिश हुई है, व्यापक तौर पर बारिश साइक्लोनिक सर्कुलेशन और कम दबाव के क्षेत्र जैसी दूसरी मौसमी दशाओं से हुई है. इसमें मॉनसून की ट्रफ लाइन से होने वाली बारिश का योगदान कम रहा है. फिलहाल देश के पूर्वी हिस्से में कम दबाव का केंद्र बनने बिहार में एक बार फिर अच्छी बारिश के आसार बने हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Jha
डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




