Bihar Vidhansabha Winter Session 2025: कोई चप्पल पहनकर तो कोई ऑटो से पहुंचा सदन, तेजस्वी ने रामकृपाल यादव को लगाया गले
Published by : Preeti Dayal Updated At : 01 Dec 2025 2:05 PM
बिहार विधानसभा शीतकालीन सत्र
Bihar Vidhansabha Winter Session 2025: बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र के पहले दिन कई तरह की गतिविधियों ने लोगों को अट्रैक्ट किया. कोई विधायक चप्पल पहनकर तो कोई विधायक ऑटो से सदन पहुंचे. इतना ही नहीं, तेजस्वी यादव ने रामकृपाल यादव को गले भी लगाया.
Bihar Vidhansabha Winter Session 2025: बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का आज पहला दिन है. ऐसे में आज ऐसी कई तरह की गतिविधियां हुई, जिसने लोगों को अट्रैक्ट किया. दरअसल, आरजेडी विधायक डॉ. गौतम कृष्ण काफी चर्चा में बने हुए हैं. आज सदन के पहले दिन वे लाल रंग की चप्पल पहनकर पहुंचे. इससे पहले भी जब आरजेडी के विधायकों की बैठक हुई थी तो वे ऑटो से पहुंचे थे. जिसकी वजह से वे लगातार सुर्खियों में छाए हुए हैं.
चप्पल पहनकर सदन आने पर क्या बोले?
आरजेडी विधायक डॉ. गौतम कृष्ण महिषी विधानसभा सीट से विधायक हैं. आज सत्र के पहले दिन जब मीडिया से उन्होंने बातचीत की तो सदन में जनहित का मुद्दा उठाने की बात कही. जनता और मीडिया को उन्होंने धन्यवाद भी कहा. इस दौरान मीडिया की तरफ से चप्पल पहनकर सदन पहुंचने को लेकर सवाल किया गया. जिस पर उन्होंने कहा, मैं तो चप्पल ही पहनता हूं और इसी में कंफर्टेबल भी हूं.
विधायक गौतम कृष्ण ने पोस्ट में क्या लिखा?
सदन में आज शपथ लेने से पहले विधायक डॉ. गौतम कृष्ण ने एक्स के जरिये पोस्ट शेयर कर लिखा था, ‘आज मेरा शपथ ग्रहण है. हे महिषी विधानसभा के भाग्य विधाता जनता मालिकों आज मेरा विधायक के रूप में विधानसभा में शपथ ग्रहण है. आपने अपने वोट रूपी आशीर्वाद से मेरे जैसे एक साधारण गरीब कार्यकर्ता के बेटा को BDO से विधायक बना करके विधानसभा भेजने का काम किया.’

विधायक अजय डांगी ऑटो से पहुंचे सदन
आगे उन्होंने यह भी लिखा, ‘आज विधानसभा का पहला दिन है और इसकी शुरुआत विधिवत रूप से शपथ ग्रहण से होगी. आप सभी बड़े-बुजुर्गों, शुभचिंतकों से इस शुभ दिन पर प्यार और आशीर्वाद की कामना करता हूं. जय महिषी! जय लालू! जय तेजस्वी! जय राजद!.’ इस तरह से आरजेडी विधायक चर्चा में छाए रहे. आज ही सदन के पहले दिन विधायक अजय डांगी ऑटो से विधानसभा पहुंचे.
तेजस्वी ने रामकृपाल यादव को लगाया गले
सदन के अंदर भी बेहद अलग नजारा दिखा. दरअसल, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने दानापुर के विधायक रामकृपाल यादव को गले लगाया. यह तस्वीर वायरल होते ही सुर्खियों में छा गई है. इसके अलावा गृह मंत्री सम्राट चौधरी के शपथ लेने के बाद विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने खड़े होकर उनका अभिवादन किया और दोनों ने हाथ भी मिलाया. डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने शपथ ग्रहण के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पैर छूकर आशीर्वाद लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










