Patna Tourist Places: न्यू ईयर पर घूमें पटना की ये शानदार जगहें, कम खर्च में बनेगा यादगार और मजेदार ट्रिप
Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 30 Dec 2025 1:07 PM
पटना में नया बने साइंस सिटी की तस्वीर
Patna Tourist Places: नया साल आने में अब कुछ ही घंटे बचे हैं. अगर आप दूर जाने की बजाय पटना में ही जश्न मनाना चाहते हैं, तो राजधानी के ये धार्मिक और पर्यटन स्थल आपके लिए बेहतरीन विकल्प हैं.
Patna Tourist Places: नए साल की दस्तक में अब कुछ ही घंटे बाकी हैं और बिहार उत्सव के माहौल में पूरी तरह डूब चुका है. अगर आप भीड़-भाड़ और लंबी यात्राओं से बचते हुए नया साल खास अंदाज में मनाना चाहते हैं, तो पटना आपके लिए बेहतरीन ऑप्शन है. राजधानी में ऐसे कई धार्मिक और पर्यटन स्थल हैं, जहां आप परिवार और दोस्तों के साथ यादगार पल बीता सकते हैं.
महावीर मंदिर
पटना जंक्शन के पास स्थित महावीर मंदिर नए साल पर श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र बन जाता है. 1 जनवरी को मंदिर के कपाट सुबह 5 बजे खुलते हैं. यहां देश की सबसे लंबी भक्तों की कतार देखने को मिलती है, जहां लोग नए साल की शुरुआत पूजा-अर्चना से करते हैं.

चिड़ियाघर
पटना जू देश का चौथा सबसे बड़ा चिड़ियाघर है. यहां 90 से अधिक प्रजातियों के करीब 1100 जीव-जंतु हैं. बच्चों और परिवार के साथ समय बिताने के लिए यह सबसे पसंदीदा जगहों में शामिल है.

मरीन ड्राइव
गंगा नदी के किनारे बनी 20.5 किलोमीटर लंबी मरीन ड्राइव घूमने और खाने-पीने के शौकीनों के लिए खास आकर्षण है. नए साल की शाम यहां रौशनी, ठंडी हवा और गंगा का नजारा खास माहौल बना देता है.

साइंस सिटी
21 एकड़ में फैली साइंस सिटी बच्चों को विज्ञान की रोचक दुनिया से रूबरू कराती है. यहां 250 से ज्यादा प्रदर्शनी हैं, जो शिक्षा और मनोरंजन का अनोखा मेल पेश करती हैं.
बिहार म्यूजियम
बिहार म्यूजियम में राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत देखने को मिलती है. यहां प्राचीन कलाकृतियां, मूर्तियां, पांडुलिपियां और मौर्य काल के दुर्लभ अवशेष संरक्षित हैं.
बापू टॉवर
गर्दनीबाग स्थित 120 फीट ऊंचा बापू टॉवर महात्मा गांधी को समर्पित है. छह मंजिलों वाले इस टॉवर से पटना का नजारा भी देखा जा सकता है.

तख्त श्री हरमंदिर जी पटना साहिब
यहीं सिखों के दसवें गुरु, गुरु गोबिंद सिंह जी का जन्म हुआ था. यह सिख धर्म के पांच सबसे पवित्र धार्मिक स्थलों में से एक है और नए साल पर यहां विशेष रौनक रहती है.
पटनदेवी मंदिर
भारत के 51 शक्तिपीठों में शामिल पटनदेवी मंदिर में शक्ति की उपासना होती है. मान्यता है कि यहां माता सती की दक्षिण जंघा गिरी थी.

नए साल पर अगर आप कहीं दूर जाने की सोच रहे हैं, तो एक बार पटना के इन खास स्थलों को जरूर अपनी लिस्ट में शामिल करें. आस्था, संस्कृति और सैर-सपाटे के साथ राजधानी में नया साल मनाना एक यादगार अनुभव बन सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










