कैंपस : मुजफ्फरपुर के प्रथम जेइइ मेन के बिहार टॉपर, आइआइटी मुंबई से करना चाहते हैं सीएस

Published at :25 Apr 2024 8:02 PM (IST)
विज्ञापन
कैंपस : मुजफ्फरपुर के प्रथम जेइइ मेन के बिहार टॉपर, आइआइटी मुंबई से करना चाहते हैं सीएस

जेइइ मेन में 100 पर्सेंटाइल स्कोर प्राप्त करने वाले प्रथम कुमार मुजफ्फरपुर के रहने वाले हैं. प्रथम कुमार ने जेइइ मेन में ऑल इंडिया 33वीं रैंक हासिल की है.

विज्ञापन

फोटो है संवाददाता, पटना जेइइ मेन में 100 पर्सेंटाइल स्कोर प्राप्त करने वाले प्रथम कुमार मुजफ्फरपुर के रहने वाले हैं. प्रथम कुमार ने जेइइ मेन में ऑल इंडिया 33वीं रैंक हासिल की है. जेइइ मेन 2024 में बिहार स्टेट टॉपर बनकर अपने परिवार और राज्य का नाम रोशन किया है. प्रथम ने बताया कि उनका सपना जेइइ एडवांस्ड में बेहतर अंक प्राप्त करके आइआइटी मुंबई से कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई करना है. इनके पिता सुजीत कुमार सिंह एक प्राइवेट इलेक्ट्रिक कंपनी में कार्य करते हैं. मां गृहिणी हैं. प्रथम ने बताया कि पहले चरण में कुछ अंकों से बेहतर पर्सेंटाइल नहीं मिल सका था. इसके बाद ऑनलाइन स्टडी मटेरियल, डेली प्रैक्टिस प्रोग्राम (डीपीपी) व मॉक टेस्ट से पढ़ाई की. शिक्षकों के काफी मदद की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन