Kendriya Vidyalaya: बिहार के 14 जिलों में खुलेंगे 16 नए केंद्रीय विद्यालय, इस जिले को मिलेगा तीसरा स्कूल

Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 25 Jun 2025 8:38 AM

विज्ञापन

kendriya vidyalaya

Kendriya Vidyalaya: बिहार में शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा बदलाव आने वाला है. राज्य के 14 जिलों में 16 नए केंद्रीय विद्यालय खोले जाएंगे. मुजफ्फरपुर को तीसरा केंद्रीय विद्यालय मिलेगा, जो बेला औद्योगिक क्षेत्र में स्थापित किया जाएगा. इस फैसले से विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का नया विकल्प मिलेगा और केंद्रीय कर्मियों सहित आम लोगों के बच्चों को भी लाभ होगा.

विज्ञापन

Kendriya Vidyalaya: बिहार के शिक्षा परिदृश्य में बड़ा बदलाव होने जा रहा है. राज्य सरकार ने केंद्रीय विद्यालयों के विस्तार की दिशा में अहम कदम उठाया है. शिक्षा विभाग ने राज्य के 14 जिलों में 16 नए केंद्रीय विद्यालय खोलने की योजना तैयार की है. इनमें से मुजफ्फरपुर जिले को विशेष तवज्जो दी गई है, जहां तीसरे केंद्रीय विद्यालय की स्थापना का रास्ता साफ हो गया है. यह नया विद्यालय बेला औद्योगिक क्षेत्र में बनाया जाएगा.

इससे पहले गन्नीपुर और झपहां में केंद्रीय विद्यालय संचालित हो रहे हैं. शिक्षा विभाग के सचिव अजय कुमार यादव ने जिलों के डीएम को निर्देश दिया है कि वे उपयुक्त जमीन की पहचान कर प्रस्ताव भेजें. साथ ही, 11 बिंदुओं पर आधारित एक विस्तृत रिपोर्ट भी शिक्षा विभाग को सौंपने को कहा गया है.

हर विद्यालय के लिए 8 से 10 एकड़ जमीन की आवश्यकता होगी, जिसमें स्कूल भवन, प्रशासनिक इकाई, स्टाफ क्वार्टर, छात्रावास और खेल मैदान जैसी सुविधाएं शामिल रहेंगी. शिक्षा विभाग की यह कवायद साफ संकेत देती है कि सरकार राज्य में शिक्षा की गुणवत्ता और पहुंच को लेकर गंभीर है.

पटना और नालंदा जिले को दो-दो नए विद्यालय मिलेंगे, जबकि बाकी जिलों- पूर्णिया, मुंगेर, कैमूर, भोजपुर, मधेपुरा, मधुबनी, दरभंगा, शेखपुरा, गया, अरवल और भागलपुर में एक-एक विद्यालय की स्थापना की जाएगी.

आम नागरिकों के बच्चे भी कर सकते हैं पढ़ाई

गौरतलब है कि केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) द्वारा संचालित ये विद्यालय केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) से संबद्ध होते हैं और अब तक मुख्यतः केंद्रीय कर्मचारियों के बच्चों को ध्यान में रखकर खोले जाते थे. हालांकि अब आम नागरिकों के बच्चे भी इसमें पढ़ सकते हैं, बशर्ते सीट उपलब्ध हो.

इस कदम से न सिर्फ शिक्षा के क्षेत्र में एकरूपता आएगी, बल्कि ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के नए द्वार भी खुलेंगे. यह पहल बिहार में शिक्षा की समग्र गुणवत्ता को एक नई ऊंचाई देने में मददगार साबित हो सकती है.

Also Read: पटना में खुलेगा देश का पहला “टॉयलेट कॉलेज”, मंत्री ने बताया- मीठापुर से होगी स्वच्छता शिक्षा की शुरुआत

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन