बिहार राजस्व विभाग के इस कदम से खत्म हुआ दफ्तरों का चक्कर, SMS से मिलेगी डॉक्यूमेंट अपलोड की जानकारी

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 26 Jan 2026 3:27 PM

विज्ञापन

राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के मंत्री विजय सिन्हा

Bihar Revenue Land Reforms: बिहार सरकार ने भू-अभिलेख पोर्टल के माध्यम से जमीन के डॉक्यूमेंट को पाना आसान बना दिया है. लोग अब पोर्टल पर बारकोड दर्ज कर और पीडीएफ फाइल अपलोड कर अपनी फाइलों को वेरीफाई कर सकते हैं. प्रक्रिया पूरी होने पर मैसेज से सूचना मिलेगी.

विज्ञापन

Bihar Revenue Land Reforms: बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा भू-अभिलेख पोर्टल पर वेरिफाइड कॉपी की नई डिजिटल प्रक्रिया लागू की गई है. इस प्रक्रिया के तहत लोग अब अपने भूमि से जुड़े डॉक्यूमेंट की सर्टिफाइड डिजिटल कॉपी ऑनलाइन प्राप्त कर सकते हैं. इसके लिए पोर्टल पर तय स्टेप्स को फॉलो करना होगा. इससे डॉक्यूमेंट की जांच, अपलोड और वेरीफाई की प्रक्रिया पूरी तरह डिजिटल हो गई है और दफ्तर के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं होगी.

क्या जानकारी दी गई

राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में बताया कि इस प्रोसेस में चरण 4 (डॉक्यूमेंट अपलोड- भाग 1) के अंतर्गत आपको पोर्टल पर लॉग-इन करने के बाद अपलोड बटन पर क्लिक करना होगा. इसके बाद एक नया फॉर्म खुलगा. इसमें कुछ जानकारी पहले से भरी होती है. इस चरण में दस्तावेज के बॉक्स का बारकोड और फाइल का बारकोड दर्ज करना होगा. सभी जानकारी सही-सही भरने के बाद नेक्स्ट बटन पर क्लिक कर आगे बढ़ना होगा.

इसके बाद चरण 5 (दस्तावेज अपलोड – भाग 2) आता है. इस चरण में आपको अपने कंप्यूटर से स्कैन की गई हार्ड कॉपी दस्तावेज की पीडीएफ फाइल चुनना होगा. फाइल चुनने के बाद स्क्रीन पर दिख रही सभी जानकारियों को फिर से देखना होगा, ताकि पता चले कि अपलोड किया जा रहा डॉक्यूमेंट सही है. इसके बाद नीचे दिए गए डिक्लेरेशन बॉक्स को चेक करना जरूरी होता है. अंत में अपलोड बटन दबाकर डॉक्यूमेंट अपलोड की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी.

डॉक्यूमेंट अपलोड होने के बाद आपको तुरंत अपलोड होने का संदेश मिलेगा. इसके साथ ही आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर मैसेज आएगा. इसके बाद वेरिफाइड डॉक्यूमेंट आपके पोर्टल पर मिल जायेगा. अंत में आप सामान्य प्रक्रिया का पालन करते हुए उस डॉक्यूमेंट की डिजिटल साइंड कॉपी के लिए अनुरोध कर सकेंगे.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

इसे भी पढ़ें: बिहार के 25 जिलों में बदला रहेगा मौसम का हाल, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन