पटना में भगवंत मान ने बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप, बोले- विधायक-सांसद तोड़ना लोकतंत्र के खिलाफ

Updated:
विज्ञापन

परिवार के साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान

Bhagwant Mann: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान परिवार संग पटना साहिब पहुंचे. यहां उन्होंने तख्त श्री हरमिंदर साहिब में मत्था टेका. दर्शन के बाद उन्होंने भाजपा पर सांसद-विधायक तोड़ने का आरोप लगाया और इसे लोकतंत्र के खिलाफ बताया.

विज्ञापन

Bhagwant Mann: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान सोमवार को अपने परिवार के साथ पटना पहुंचे. इस दौरान उन्होंने तख्त श्री हरमिंदर साहिब में मत्था टेका और अरदास कर पंजाब समेत पूरे देश में शांति, भाईचारे और धार्मिक स्थलों की सुरक्षा की कामना की. गुरुद्वारे में दर्शन के दौरान उन्होंने श्रद्धा के साथ माथा टेका और परिवार के साथ प्रार्थना की.

आपके शहर में

विज्ञापन

पटना साहिब में दर्शन के बाद BJP पर तीखा हमला

धार्मिक कार्यक्रम के बाद भगवंत मान ने राजनीतिक मुद्दों पर भी खुलकर बात की. मीडिया से बातचीत में उन्होंने भाजपा पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि लोकतंत्र को मजबूत करने की जगह विपक्षी दलों के सांसदों और विधायकों को तोड़ने की कोशिश की जा रही है. उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों की खरीद-फरोख्त लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए बेहद खतरनाक है.

सांसद खरीदना लोकतंत्र की हत्या

भगवंत मान ने कहा कि राजनीति का मकसद जनता के लिए काम करना और विकास करना होना चाहिए, न कि चुने हुए प्रतिनिधियों को तोड़कर सरकारें कमजोर करना. उन्होंने कहा कि दूसरी पार्टियों के सांसदों और विधायकों को खरीदना लोकतंत्र की हत्या जैसा है. मान ने दावा किया कि इस पूरे मामले को लेकर उन्होंने राष्ट्रपति के समक्ष भी अपनी शिकायत रखी है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

राज्यसभा सांसदों के मुद्दे पर बढ़ी सियासत

हाल के दिनों में आम आदमी पार्टी के कुछ राज्यसभा सांसदों के भाजपा में जाने के बाद राजनीतिक माहौल गर्म है. इसी संदर्भ में भगवंत मान का यह बयान काफी अहम माना जा रहा है. उन्होंने संकेत दिया कि विपक्षी दलों को कमजोर करने की ऐसी कोशिशें लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ हैं.

भगवंत मान ने बिहार और पश्चिम बंगाल में चल रहे मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर भी चिंता जाहिर की. उन्होंने कहा कि पंजाब में किसी भी असली मतदाता का नाम वोटर लिस्ट से हटाने नहीं दिया जाएगा. उन्होंने जोर देकर कहा कि उनकी सरकार निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और हर वैध मतदाता के अधिकार की रक्षा करेगी.

इसे भी पढ़ें: आनंद मोहन के आरोपों पर जदयू का पलटवार, पार्टी नेता बोले- नीतीश कुमार न होते तो जेल में ही रहते

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन