बिहार के 25 जिलों में बदला रहेगा मौसम का हाल, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 26 Jan 2026 2:37 PM

विज्ञापन

सांकेतिक फोटो

Patna IMD Alert: मौसम विज्ञान केंद्र पटना ने बिहार के 25 जिलों में 30 जनवरी तक घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है. विजिबिलिटी कम होने से यातायात प्रभावित होने की आशंका है. वाल्मीकिनगर में तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है.

विज्ञापन

Patna IMD Alert: मौसम विज्ञान केंद्र पटना ने बिहार के लिए 30 जनवरी तक के लिए मौसम चेतावनी जारी की है. इस दौरान राज्य के अधिकांश हिस्सों में घना कुहासा छाए रहने की संभावना जताई गई है. कोहरे के कारण विजिबिलिटी काफी कम हो सकती है. इससे सड़क, रेल और हवाई यातायात प्रभावित हो सकता है.

मौसम विज्ञान केंद्र पटना का अलर्ट

बिहार के इन जिलों में मौसम विभाग का येलो अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार में आने वाले 30 जनवरी तक कई जिलों में लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है. इनमें पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, सहरसा, मधेपुरा, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, वैशाली, समस्तीपुर, सारण, सिवान, गोपालगंज, भोजपुर, बक्सर, रोहतास, कैमूर, औरंगाबाद और पटना शामिल हैं. इन जिलों में सुबह और देर रात घना कोहरा देखने को मिल सकता है.

गया, नवादा, नालंदा, जहानाबाद, अरवल, बेगूसराय, खगड़िया, मुंगेर, शेखपुरा, भागलपुर, बांका और जमुई जिलों में मौसम सामान्य रहेगा, लेकिन हल्की ठंड बनी रहेगी.

मौसम विज्ञान केंद्र पटना का तापमान पर अपडेट

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

तापमान पर क्या अपडेट

तापमान की बात करें तो पिछले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है. राज्य का सबसे कम न्यूनतम तापमान पश्चिम चंपारण के वाल्मीकिनगर में 8.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. पटना, गया, भागलपुर, मुजफ्फरपुर और दरभंगा जैसे शहरों में न्यूनतम तापमान 12 से 15 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा.

पटना शहर के पूर्वानुमान के अनुसार 26 से 30 जनवरी तक मौसम मुख्य रूप से साफ रहेगा. शाम और रात में हल्के बादल छा सकते हैं. अधिकतम तापमान 23 से 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 से 15 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है.

मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि कोहरे के समय अनावश्यक यात्रा से बचें. वाहन चलाते समय फॉग लाइट का प्रयोग करें और बुजुर्गों और बच्चों का विशेष ध्यान रखें. ठंड और कोहरे का यह असर अगले कुछ दिनों तक बना रह सकता है.

इसे भी पढ़ें: खगड़िया रूट पर ये ट्रेनें बदले हुए रास्ते से चलेंगी, अगले 4 दिनों तक ऐसा ही रहेगा हाल

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन