Bihar Train News: खगड़िया रूट पर ये ट्रेनें बदले हुए रास्ते से चलेंगी, अगले 4 दिनों तक ऐसा ही रहेगा हाल

Published by : Preeti Dayal Updated At : 26 Jan 2026 1:24 PM

विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

Bihar Train News: खगड़िया रूट पर कई जरूरी ट्रेनें बदले हुए रास्ते से चलेंगी. अगले चार दिनों तक यही व्यवस्था जारी रहेगी. इन ट्रेनों में लोकमान्य तिलक-अगरतला एक्सप्रेस, एसएमवीबी-सहरसा एक्सप्रेस, कटिहार-समस्तीपुर पैसेंजर ट्रेन समेत अन्य ट्रेनें शामिल हैं.

विज्ञापन

Bihar Train News: आज से अगले चार दिनों तक खगड़िया रूट पर कई ट्रेनें बदले हुए रूट से चलेंगी. रेलवे की माने तो, एसएमवीबी-सहरसा एक्सप्रेस फिलहाल दानापुर, पटना, मोकामा, बेगूसराय के रूट पर चलाई जाएगी. लोकमान्य तिलक-अगरतला एक्सप्रेस भी बदले हुए रास्ते दानापुर, पटना, मोकामा, बेगूसराय से होकर चलेगी.

इसके अलावा तिनसुकिया-अमृतसर एक्सप्रेस 27 जनवरी को बदले हुए रूट खगड़िया, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर और हाजीपुर के रास्ते चलाया जाएगा. जबकि कटिहार से आज से 29 जनवरी तक कटिहार-समस्तीपुर पैसेंजर खगड़िया, नरहन, समस्तीपुर बदले हुए रास्ते चलेगी.

इस वजह से ट्रेन के बदले गए रूट

जानकारी के मुताबिक, बरौनी-बछवारा के बीच ऑटोमेटिक सिंगनलिंग कमीशनिंग के लिए एनआई का काम किया जाएगा. 26 से 29 जनवरी तक ब्लॉक लिया गया है. इसी को देखते हुए फैसला लिया गया है. ट्रेनों के रूट बदलने के साथ-साथ कई ट्रेनों को तो कैंसिल ही कर दिया गया है. ईस्ट सेंट्रल रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र के अनुसार, यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं.

रेलवे में ऑटोमैटिक ब्लॉक सिग्नलिंग का काम तेजी से चल रहा है. 26 से 28 जनवरी तक प्री-एनआई का काम किया जाएगा और 29 जनवरी को एनआई का काम किया जाएगा. इसी वजह से 26 से 29 जनवरी तक चलने वाली 75239/75240 बरौनी-समस्तीपुर-बरौनी DMU को रद्द कर दिया गया है.

ये ट्रेनें कंट्रोल करके चलाई जायेंगी

11123 ग्वालियर-बरौनी एक्सप्रेस (27 और 28 जनवरी को ग्वालियर से चलने वाली) को 90 मिनट के लिए कंट्रोल किया जाएगा. 15909 डिब्रूगढ़-लालगढ़ एक्सप्रेस (28 जनवरी को डिब्रूगढ़ से चलने वाली) को 90 मिनट के लिए कंट्रोल किया जाएगा. 15280 आनंद विहार-सहरसा एक्सप्रेस आज 30 मिनट के लिए कंट्रोल किया जाएगा. 15656 SVDK-कामाख्या एक्सप्रेस (28 जनवरी को कटरा से चलने वाली) को 30 मिनट के लिए कंट्रोल किया जाएगा.

यात्रियों से की गई अपील

15279 सहरसा-आनंद विहार एक्सप्रेस (29 जनवरी को सहरसा से चलने वाली) को 90 मिनट के लिए कंट्रोल किया जाएगा. रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से रिक्वेस्ट किया है कि किसी भी असुविधा से बचने के लिए यात्रा करने से पहले अपनी ट्रेनों का स्टेटस चेक कर लें.

Also Read: Bihar Ka Mausam: बिहार में ठंड के बीच झमाझम बारिश का अलर्ट, इन 5 जिलों में चलेगी 30-40 किमी प्रति घंटे की स्पीड से हवा

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन