Bihar Ka Mausam: बिहार में ठंड के बीच झमाझम बारिश का अलर्ट, इन 5 जिलों में चलेगी 30-40 किमी प्रति घंटे की स्पीड से हवा

Published by : Preeti Dayal Updated At : 26 Jan 2026 12:20 PM

विज्ञापन

बिहार में ठंड के बीच बारिश की चेतावनी

Bihar Ka Mausam: बिहार में एक बार फिर ठंड बढ़ने वाली है. मौसम विभाग की माने तो, 28 और 29 जनवरी को 5 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना है. इस दौरान बिजली गिरने को लेकर अलर्ट भी जारी किया गया है. लेकिन 27 जनवरी को कोई भी चेतावनी जारी नहीं की गई.

विज्ञापन

Bihar Ka Mausam: बिहार में मौसम यू-टर्न लेने वाला है. एक बार फिर ठंड का डबल अटैक लोगों को झेलना पड़ सकता है. मौसम विभाग ने ठंड के बीच झमाझम बारिश का अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग की माने तो, आज और कल (27 जनवरी) कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है. लेकिन इसके बाद मौसम में बदलाव होगा.

इन 5 जिलों के लिए चेतावनी जारी

मौसम विभाग के मुताबिक, 28 और 29 जनवरी को झमाझम बारिश हो सकती है. मौसम विभाग ने 5 जिलों पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी और गोपालगंज में बिजली चमकने की संभावना जताई है. इस दौरान इन जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का भी पूर्वानुमान जताया है.

बारिश से पहले बढ़ेगी ठंड

बारिश के साथ-साथ तापमान में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा. मौसम विभाग का कहना है कि अगले 48 घंटों में न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री की गिरावट हो सकती है. इसका मतलब है कि रात और सुबह फिर से ज्यादा ठंडी हो जाएगी. लेकिन इसके बाद तापमान में 1 से 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी का भी अनुमान है, जिससे मौसम धीरे-धीरे सामान्य होने लगेगा.

24 घंटे में किस-किस जिले में गिरा तापमान

मौसम विभाग के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में दरभंगा, सुपौल, जीरादेई, फारबिसगंज, मधेपुरा, किशनगंज, पूर्णिया, वैशाली, बक्सर, सासाराम, अरवल, पटना, जहानाबाद, नालंदा का राजगीर, कैमूर, डेहरी, औरंगाबाद, शेखपुरा, मुंगेर, भागलपुर और सबौर के तापमान में गिरावट हुई. जबकि वाल्मिकीनगर, मोतिहारी, मुजफ्फरपुर, छपरा, मधुबनी, पूसा, अगवानपुर, खगड़िया, कटिहार, गया और बांका के तापमान में बढ़ोतरी होगी. सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान कैमूर जिले में 27.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

पटना में कैसा रहेगा मौसम का हाल?

पटना में मौसम को लेकर मौसम विभाग की तरफ से कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है. सुबह और शाम हल्की ठंड महसूस होगी लेकिन दोपहर में अच्छी धूप खिल जाएगी, जिससे ठंड का असर कम महसूस होगा. जिले के तापमान में भी कुछ ज्यादा बदलाव होने की संभावना नहीं जताई गई है.

Also Read: Bihar Bhumi: बिहार के लोगों के लिए जमीन से जुड़ी नई व्यवस्था, अनस्कैन डॉक्यूमेंट्स की भी ऑनलाइन मिलेगी जानकारी

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन