Bihar Politics: 'पलायन का राजा, नीतीश चाचा!', कांग्रेस ने मुख्यमंत्री का मुकुट पहने हुए फोटो दिखाकर ये बताया…
Published by : Preeti Dayal Updated At : 08 Jun 2025 4:46 PM
कांग्रेस की ओर से शेयर की गई फोटो
Bihar Politics: बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक हलचल मची हुई है. इस बीच राजनीतिक नेता एआई से फोटो और वीडियो जेनरेट कर डिजिटल तरीके से हमला बोलते हुए दिख रहे. ऐसे में बिहार प्रदेश यूथ कांग्रेस की ओर से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर करारा तंज कसा गया.
Bihar Politics: बिहार में इन दिनों विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है. सोशल मीडिया के साथ-साथ मीडियाकर्मियों के सामने भी जमकर बयानबाजी कर रहे हैं. इस बीच एआई के जरिये फोटो और वीडियो जेनरेट कर डिजिटल तरीके से हमला बोल रहे हैं. इस बीच हम बात करेंगे कांग्रेस की, जिसकी ओर से जोरदार हमला मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर किया गया. दरअसल, बिहार प्रदेश यूथ कांग्रेस की ओर से सोशल मीडिया के जरिये एक पोस्ट साझा किया गया. इस पोस्ट में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का मुकुट पहने हुए फोटो शेयर कर उन्हें राजा बताने की कोशिश की गई. इसके साथ ही करारा तंज सकते हुए लिखा कि, ‘पलायन का राजा, नीतीश चाचा!’

सोशल मीडिया के जरिये शेयर किया पोस्ट
इसके अलावा फोटो के जरिये भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर बिहार में पलायन को लेकर तीखा तंज कसा गया. शेयर किए गए फोटो पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तस्वीर के साथ लिखा गया कि,’डबल इंजन सरकार प्रोडक्शन की प्रस्तुति ! पलायन का राजा. एक राजा… जो कुर्सी नहीं छोड़ता, लेकिन युवाओं को राज्य छोड़ने पर मजबूर करता है!’ इस तरह से बड़ी बात बिहार प्रदेश यूथ कांग्रेस की ओर से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर बड़ी बात लिखी गई. बता दें कि, चुनाव के मद्देनजर लगातार बयानबाजी का दौर देखा जा रहा है. पिछले दिनों जब राहुल गांधी बिहार आए थे, तब उन्होंने पलायन का जिक्र किया था.

राहुल गांधी ने बोला था हमला
बिहार दौरे पर आने के बाद राहुल गांधी ने पलायन के मुद्दे को प्रमुखता से उठाते हुए कहा था कि, ‘बिहार में नालंदा यूनिवर्सिटी हुआ करता था, जहां दुनियाभर से लोग आते थे. कोरिया, जापान, वियतनाम और चीन जैसे देशों के पास सोच बिहार से ही गई थी. आज देश का ऐसा कोई राज्य नहीं है, जहां बिहार के लोग वहां जाकर काम नहीं कर रहे.’ आगे राहुल गांधी ने कहा था कि, ‘यहां से बड़ी संख्या में लोग पलायन कर रहे हैं, क्योंकि यहां रोजगार ही नहीं है. बिहार को सत्य, न्याय और अहिंसा की जमीन कहा जाता था लेकिन, अब तो क्राइम कैपिटल बनकर रह गया है.’ बता दें कि, राहुल गांधी के इस बयान के बाद से लगातार सियासत देखने के लिए मिल रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










