पटना: अथमलगोला में शादी का झांसा देकर संबंध बनाने का आरोप, कार्रवाई नहीं होने पर महिला ने थाने में काटी हाथ की नस

Updated:
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर

सांकेतिक तस्वीर

Patna Crime : पटना जिले के अथमलगोला थाने में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है. शादी का झांसा देकर संबंध बनाने के आरोप में कार्रवाई नहीं होने से नाराज एक महिला शिक्षिका ने थाने में अपनी नस काटकर आत्महत्या का प्रयास किया.

विज्ञापन

Patna Crime : पटना जिले के अथमलगोला थाना क्षेत्र में एक महिला शिक्षिका ने पुलिस कार्रवाई नहीं होने से नाराज होकर थाना परिसर में अपने हाथ की नस काटकर आत्महत्या का प्रयास किया. महिला का आरोप है कि अर्धसैनिक बल में कार्यरत एक युवक ने शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार संबंध बनाए, लेकिन बाद में शादी से इनकार कर दिया. घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया.

दो बार आवेदन देने के बाद भी नहीं दर्ज हुई प्राथमिकी

महिला शिक्षिका का आरोप है कि उसने इस मामले में अथमलगोला थाना में दो बार लिखित आवेदन दिया, लेकिन प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई. कार्रवाई नहीं होने से आक्रोशित होकर उसने थाना परिसर में ही अपने हाथ की नस काट ली. मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तत्काल उसे संभाला.

एसडीपीओ के हस्तक्षेप के बाद पुलिस हुई सक्रिय

घटना के बाद महिला ने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) से न्याय की गुहार लगाई. इसके बाद पुलिस हरकत में आई और मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई. पुलिस का कहना है कि जल्द ही विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी.

महिला का आरोप, युवक ने शादी का दिया था भरोसा

महिला का कहना है कि आरोपी युवक अथमलगोला थाना क्षेत्र का रहने वाला है और वर्तमान में अर्धसैनिक बल में तैनात है. उसने शादी का भरोसा देकर कई बार शारीरिक संबंध बनाए, लेकिन बाद में शादी से मुकर गया.

युवक ने आरोपों से किया इनकार

वहीं आरोपी युवक ने महिला के आरोपों को गलत बताया है. उसका कहना है कि महिला उस पर जबरन शादी करने का दबाव बना रही है और उसके लगाए गए आरोप निराधार हैं.

थानाध्यक्ष ने नहीं दी प्रतिक्रिया

पूरे मामले में अथमलगोला थानाध्यक्ष की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी गई है. पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों के आरोपों की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

इसे भी पढ़ें: बिहार में 13 से 15 जुलाई तक बारिश, वज्रपात और तेज हवा का अलर्ट, इन इलाकों में ज्यादा दिखेगा असर



विज्ञापन
Vipin Prakash Yadav

लेखक के बारे में

By Vipin Prakash Yadav

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन