VIDEO : बिहार में फिर सक्रिय हुआ मानसून, 6 से 8 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट, वीडियो में जानिए IMD का अलर्ट

Updated:
विज्ञापन

Bihar Weather Alert : कुछ दिनों की राहत के बाद बिहार में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है. मौसम विभाग ने 6 सितंबर से 8 सितंबर तक कई इलाकों में भारी बारिश और गरज-चमक के साथ अलर्ट जारी किया है. लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.

विज्ञापन

Bihar Weather Alert : कुछ दिनों की राहत के बाद बिहार में एक बार फिर मानसून सक्रिय होता दिख रहा है. आसमान में बादलों की आवाजाही बढ़ गयी है और मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में कई इलाकों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है. 6 सितंबर से बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना है, जिससे लोगों को फिलहाल बारिश से पूरी तरह राहत मिलती नहीं दिख रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

6 सितंबर को भारी बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार 6 सितंबर को बिहार के कई हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है. इस दौरान कुछ जगहों पर गरज-चमक के साथ तेज बारिश होने की संभावना है. मौसम में अचानक बदलाव को देखते हुए लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गयी है.

7 और 8 सितंबर को भी बना रहेगा बारिश का दौर

6 सितंबर के बाद 7 और 8 सितंबर को भी राज्य के कई इलाकों में भारी बारिश की स्थिति बन सकती है. इसके साथ ही गरज-चमक और तेज हवा की गतिविधियां भी देखने को मिल सकती हैं. हालांकि, बारिश का असर अलग-अलग क्षेत्रों में अलग-अलग रहने की संभावना है.

Also Watch: VIDEO: आरा जंक्शन पर महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे, वीडियो में देखिए मौके के हालात

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन