पटना में नशे की हालत में मिले पुलिसकर्मी का वीडियो वायरल, मेडिकल जांच के बाद एफआईआर दर्ज

Updated:
विज्ञापन
नशे की हालत में मिले पुलिसकर्मी का फोटो

नशे की हालत में मिले पुलिसकर्मी का फोटो

Patna police drunk viral video : रामकृष्णानगर थाना क्षेत्र में एक पुलिसकर्मी का नशे की हालत में वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिसकर्मी को हिरासत में लेकर मेडिकल जांच कराई गई है.

विज्ञापन

Patna police drunk viral video : फुलवारीशरिफ.रामकृष्णानगर थाना क्षेत्र के खेमनीचक में एक पुलिसकर्मी के कथित रूप से नशे की हालत में होने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधिकारियों ने संबंधित पुलिसकर्मी को हिरासत में लेकर मेडिकल जांच करायी. जांच रिपोर्ट के आधार पर कानूनी और विभागीय कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था वीडियो

पुलिस के अनुसार, शनिवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ, जिसमें एक पुलिसकर्मी खेमनीचक इलाके में नशे की हालत में दिखाई दे रहा था. वीडियो सामने आने के बाद अधिकारियों ने उसकी सत्यता की जांच करायी.

आरक्षी विनोद राम की हुई पहचान

जांच के दौरान वीडियो में दिख रहे पुलिसकर्मी की पहचान आरक्षी विनोद राम के रूप में की गई. सूचना मिलते ही डायल-112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और उन्हें हिरासत में लेकर थाना लाई. इसके बाद यह पता लगाने के लिए चिकित्सीय परीक्षण कराया गया कि उन्होंने शराब अथवा किसी अन्य मादक पदार्थ का सेवन किया था या नहीं.

एफआईआर दर्ज, विभागीय कार्रवाई भी होगी

सदर-02 के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रंजन कुमार ने बताया कि मामले में विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है. साथ ही आरोपी पुलिसकर्मी को अग्रिम कार्रवाई के लिए न्यायालय भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.

उन्होंने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट मिलने के बाद उसके आधार पर विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी. यदि जांच में शराब सेवन की पुष्टि होती है, तो बिहार में लागू पूर्ण शराबबंदी कानून के तहत कानूनी कार्रवाई के साथ-साथ पुलिस सेवा नियमावली के अनुसार भी सख्त विभागीय कार्रवाई की जाएगी. मामले की रिपोर्ट वरीय पुलिस अधिकारियों को भी भेजी जा रही है.

इसे भी पढ़ें: बिहार में 13 से 15 जुलाई तक बारिश, वज्रपात और तेज हवा का अलर्ट, इन इलाकों में ज्यादा दिखेगा असर


विज्ञापन
Ajit Kumar Phulwarisharif

लेखक के बारे में

By Ajit Kumar Phulwarisharif

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन