पटना: नेऊरा को प्रखंड बनाने की मांग तेज, संघर्ष मोर्चा की बैठक में सदस्यों ने कहा- ब्लॉक का दर्जा मिलने तक जारी रहेगा संघर्ष

बैठक में शामिल लोग
Patna Neura block demand : लगातार हो रही बारिश के बावजूद नेऊरा प्रखंड निर्माण संघर्ष मोर्चा की अहम बैठक संपन्न हुई. नेऊरा को प्रखंड का दर्जा दिलाने की मांग को लेकर आंदोलन को तेज करने की रणनीति पर चर्चा की गई.
Patna Neura block demand : लगातार हो रही बारिश के बावजूद रविवार को नेऊरा पंचायत अंतर्गत नेऊरा बाजार स्थित न्यू ऑफिस में नेऊरा प्रखंड निर्माण संघर्ष मोर्चा की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. बैठक में बड़ी संख्या में संघर्ष मोर्चा के सदस्यों और स्थानीय लोगों ने भाग लिया. इस दौरान नेऊरा को प्रखंड का दर्जा दिलाने की मांग को लेकर आंदोलन को तेज करने और आगामी रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई.
प्रखंड बनाने की मांग को बताया समय की जरूरत
बैठक में वक्ताओं ने कहा कि नेऊरा लंबे समय से प्रखंड बनाए जाने की मांग कर रहा है. क्षेत्र की बढ़ती आबादी और प्रशासनिक सुविधाओं की कमी के कारण लोगों को छोटे-छोटे कार्यों के लिए भी दूर स्थित प्रखंड मुख्यालय का चक्कर लगाना पड़ता है. ऐसे में नेऊरा को अलग प्रखंड का दर्जा मिलना समय की आवश्यकता है.
गांव-गांव चलेगा जनसंपर्क अभियान
बैठक में आंदोलन को जन-जन तक पहुंचाने के लिए गांव-गांव जनसंपर्क अभियान चलाने, अधिक से अधिक लोगों को संघर्ष से जोड़ने और चरणबद्ध आंदोलन की रूपरेखा तैयार करने पर सहमति बनी.
प्रखंड बनने तक जारी रहेगा आंदोलन
बैठक में उपस्थित लोगों ने एक स्वर में "नेऊरा प्रखंड बने हमारा" का नारा बुलंद किया और क्षेत्रवासियों से इस जनआंदोलन में बढ़-चढ़कर सहयोग और समर्थन देने की अपील की. संघर्ष मोर्चा के सदस्यों ने कहा कि जब तक नेऊरा को प्रखंड का दर्जा नहीं मिल जाता, तब तक लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन जारी रखा जाएगा.
इसे भी पढ़ें: बिहार में 13 से 15 जुलाई तक बारिश, वज्रपात और तेज हवा का अलर्ट, इन इलाकों में ज्यादा दिखेगा असर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










