बिहटा में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन, सैकड़ों जरूरतमंदों की हुई स्वास्थ्य जांच, हर रविवार लगता है शिविर

जांच शिविर का हुआ आयोजन
Patna Free Medical Camp : बिहटा की डॉक्टर परिणीता अपनी सैलरी से दवाएं खरीदकर हर रविवार जरूरतमंदों के लिए मुफ्त चिकित्सा शिविर लगाती हैं. आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने की यह पहल प्रेरणादायक है.
Patna Free Medical Camp : बिहटा नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या-27 में रविवार को निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में सैकड़ों जरूरतमंद लोगों ने स्वास्थ्य जांच कराई और निःशुल्क दवाइयों का लाभ उठाया. इस जनहितकारी पहल का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर, असहाय और जरूरतमंद परिवारों तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना है.
सैलरी से खरीदती हैं दवाइयां, हर रविवार करती हैं सेवा
शिविर में बिहटा के एक अस्पताल में कार्यरत डॉ. परिणीता सहित चिकित्सकों की टीम ने मरीजों की जांच कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया. जांच के बाद मरीजों के बीच मुफ्त दवाइयों का वितरण भी किया गया. खासकर महिलाओं और स्लम बस्तियों में रहने वाले लोगों को इस शिविर का विशेष लाभ मिला.
बताया जाता है कि डॉ. परिणीता अपने वेतन से दवाइयां खरीदकर प्रत्येक रविवार अलग-अलग क्षेत्रों में निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित करती हैं. वह गरीब और जरूरतमंद लोगों के स्वास्थ्य की सेवा में अपना समय समर्पित करती हैं.
स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक
डॉ. परिणीता ने लोगों को नियमित स्वास्थ्य जांच कराने, संतुलित आहार अपनाने और मौसमी बीमारियों से बचाव के प्रति जागरूक किया. इस अभियान में डॉ. आनंद और मिस माधुरी भी उनके साथ सहयोग कर रहे हैं.
स्थानीय लोगों ने की सराहना
स्थानीय लोगों ने डॉ. परिणीता की इस मानवीय पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया. लोगों ने कहा कि इस तरह के निःशुल्क चिकित्सा शिविर आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए बड़ी राहत साबित हो रहे हैं.
इसे भी पढ़ें: बिहार में 13 से 15 जुलाई तक बारिश, वज्रपात और तेज हवा का अलर्ट, इन इलाकों में ज्यादा दिखेगा असर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










