Bihar Politics: बिहार में मच सकता है सियासी भूचाल, इस दल के विधायक ने दिखाए बागी तेवर, क्या है पूरा मामला?
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 12 Dec 2025 4:44 PM
परिवार के साथ उपेंद्र कुशवाहा
Bihar Politics: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में रालोमो ने शानदार प्रदर्शन किया था. उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी ने 6 सीट पर उम्मीदवार उतारे. इसमें से 4 उम्मीदवार ने जीत दर्ज की. अब इसी में से एक विधायक ने बिना नाम लिए पार्टी के नेतृत्व पर सवाल उठाया है.
Bihar Politics: बिहार विधानसभा चुनाव के बाद जब नई सरकार का गठन हुआ तो उपेंद्र कुशवाहा ने अपने कोटे से बेटे दीपक प्रकाश को मंत्री बनाया. पहले तो विपक्षी दलों ने उनके इस फैसले पर सवाल उठाया लेकिन अब ऐसा लग रहे है कि उनकी पार्टी के विधायक को भी ये निर्णय सही नहीं लग रहा है. सीतामढ़ी के बाजपट्टी से विधायक बने रामेश्वर महतो ने एक सोशल मीडिया पर के पोस्ट किया है. इसमें उन्होंने बिना नाम लिए पार्टी के नेतृत्व पर सवाल उठाते हुए कहा है कि जनता सब देख रही है.
क्या बोले रामेश्वर महतो
RLM विधायक रामेश्वर महतो ने फेसबुक पर लिखा, “राजनीति में सफलता केवल भाषणों से नहीं, बल्कि सच्ची नीयत और दृढ़ नीति से मिलती है. जब नेतृत्व की नीयत धुंधली हो जाए और नीतियां जनहित से अधिक स्वार्थ की दिशा में मुड़ने लगें, तब जनता को ज्यादा दिनों तक भ्रमित नहीं रखा जा सकता. आज का नागरिक जागरुक है- वह हर कदम, हर निर्णय और हर इरादे को बारीकी से परखता है.”

क्या उपेंद्र कुशवाहा की ओर इशारा
रामेश्वर महतो के पोस्ट में किसी का नाम न होने के बावजूद यह माना जा रहा है कि उनका इशारा सीधे RLM चीफ उपेंद्र कुशवाहा की ओर है. इसे लेकर चर्चा शुरू हो गई है. हाल ही में हुए बिहार विधानसभा चुनाव में RLM ने एनडीए गठबंधन के साथ मिलकर 6 सीटों पर चुनाव लड़ा था. इनमें से चार उम्मीदवार विजयी हुए. इन विधायकों में बाजपट्टी से रामेश्वर महतो, मधुबनी से माधव आनंद, दिनारा से आलोक कुमार सिंह और सासाराम से कुशवाहा की पत्नी स्नेहलता शामिल हैं.
क्या विधायक छोड़ेंगे साथ
कुछ दिन पहले विधानसभा सत्र के दौरान स्नेहलता को छोड़कर बाकी तीन विधायक स्पीकर प्रेम कुमार से मिलने पहुंचे थे. उनकी यह मुलाकात भी खूब चर्चा में रही. विवाद तब से बढ़ा है जब नई सरकार बनने के बाद RLM कोटे से मंत्री बनाए जाने की बारी आई तो उपेंद्र कुशवाहा ने अपनी पत्नी सहित सभी विधायकों को साइड कर बेटे दीपक प्रकाश को मंत्री बनवा दिया. वह किसी सदन के सदस्य भी नहीं हैं.
इसी फैसले से पार्टी में असंतोष भड़क गया. RLM के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जितेंद्र नाथ, प्रदेश महासचिव राहुल कुमार सहित कई नेता पहले ही अपना इस्तीफा दे चुके हैं. अब स्थिति ऐसी है कि कुशवाहा को अपने विधायकों के भी साथ छोड़ने का डर सताने लगा है.
इसे भी पढ़ें: EOU Raid in Patna: बैंक कर्मी की राइस मिल पर EOU का छापा, 40 लाख नकद और कई दस्तावेज जब्त
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










