Bihar Political News: चुनावी मूड में आई RJD, 11 जून से करेगी जनसंपर्क अभियान, हो गई बड़ी तैयारी

Published by : Preeti Dayal Updated At : 02 Jun 2025 4:42 PM

विज्ञापन

Bihar Political News: बिहार में तमाम राजनीतिक पार्टियां एक्शन मोड में आ गई है. इसी के साथ आरजेडी ने भी बड़ी प्लानिंग कर ली है और 11 जून से जनसंपर्क अभियान चलाने की तैयारी है. बता दें कि, इस दौरान आरजेडी की ओर से नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के काम को बताया जाएगा.

विज्ञापन

Bihar Political News: बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर तमाम राजनीतिक पार्टियां एक्शन मोड में आ गई है. एक ओर बीजेपी ने मेगा प्लान तैयार कर लिया है तो वहीं आरजेडी ने भी बड़ी तैयारी कर ली है. बीजेपी और आरजेडी इस महीने अपना दमखम दिखा देगी. दरअसल, आरजेडी को लेकर बड़ी खबर आ गई है कि, पार्टी 11 जून से जनसंपर्क अभियान शुरू करेगी. यह अभियान बेहद ही खास माना जा रहा है. जनता से सीधे संवाद कर पार्टी के नेता और कार्यकर्ता तेजस्वी यादव के काम और उनके उपलब्धियों को बतायेंगे.

सीएम नीतीश के कार्यकाल को करेंगे उजागर

इतना ही नहीं, आने वाले समय में बिहार की जनता के लिए तेजस्वी यादव की क्या योजनाएं हैं और विकास मॉडल को लेकर भी जानकारी दी जाएगी. बता दें कि, जनसंपर्क अभियान के दौरान बिहार की स्थिती 1990 के पहले और बाद में कैसी है, इसे लेकर अवगत करायेंगे. यानी कि, साफ देखा जा सकता है कि, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यकाल के दौरान क्या स्थिती है और उनके कार्यकाल के पहले कैसी स्थिती थी, उसे लेकर जानकारी दी जाएगी. इस तरह से आरजेडी ने पूरी तैयारी कर ली है और प्लानिंग के साथ लोगों तक पहुंचने वाली है.

तेजस्वी के कार्यों को बताया जाएगा

बता दें कि, इसे लेकर युवा आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष राजेश यादव ने कहा कि, 1990 से पहले का बिहार किस स्थिती में था और लालू प्रसाद यादव के शासन के बाद बिहार में क्या बदलाव आए, इसे जनता के सामने लाया जाएगा. इसके साथ ही साथ 17 महीने के उपमुख्यमंत्री कार्यकाल के दौरान तेजस्वी यादव ने जो काम किए, उसे विस्तार से बताया जाएगा. कुल मिलाकर देखा जाए तो, गांव-गांव, शहर-शहर आरजेडी के नेता और कार्यकर्ता पहुंचेंगे. इस बार युवाओं पर भी आरजेडी का मुख्य रूप से फोकस होगा.

Also Read: Bihar Election: चुनाव से पहले BJP का मेगा प्लान तैयार, दलित वोट बैंक पर पैनी नजर, नोट कर लें ये तारीख…

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन