Bihar Election: चुनाव से पहले BJP का मेगा प्लान तैयार, दलित वोट बैंक पर पैनी नजर, नोट कर लें ये तारीख…

Published by : Preeti Dayal Updated At : 02 Jun 2025 3:55 PM

विज्ञापन

Bihar Election: बिहार की तमाम राजनीतिक पार्टियां चुनावी मोड में आ गई है. इसी के साथ रणनीतियां तैयार होनी भी शुरू हो गई है. दरअसल, बीजेपी की ओर से चुनाव से पहले मेगा प्लान तैयार कर लिया गया है. इसके साथ ही अब दलित वोट बैंक को साधने की पूरी कोशिश करेंगे.

विज्ञापन

Bihar Election: बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज हो गई है. तमाम राजनीतिक पार्टियां अब चुनावी मोड में आ गई है और इसी के साथ रणनीतियां बननी भी शुरू हो गई है. इस बीच बात करें बीजेपी की तो, भाजपा ने चुनाव को लेकर अपनी कमर कस ली है और बिहार के दलित वोट बैंक को साधने के लिए मेगा प्लान तैयार कर लिया गया है. बीजेपी को लेकर बड़ी खबर आ गई है कि, दलितों से समर्थन के लिए मास्टर प्लान आज बना लिया गया है, जिसके बाद 20 जून से इसे एक्टिवेट भी कर दिया जायेगा. दरअसल, बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने बड़ी जानकारी दी है.

इन जिलों में होगा समारोह

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल के मुताबिक, बीजेपी आगामी 20 जून से पूरे प्रदेश में संत शिरोमणि रविदास सम्मेलन सह सम्मान समारोह का आयोजन करने वाली है. बता दें कि, बिहार के विभिन्न जिलों में समारोह का आयोजन किया जाएगा, जिसके लेकर तारीखों का ऐलान कर दिया गया है. खबर की माने तो, 20 जून को बेगूसराय में , 22 जून को समस्तीपुर, 25 जून को मधुबनी, 29 जून को बगहा और भागलपुर, 30 जून को सहरसा, 6 जुलाई को मुजफ्फरपुर और सीवान, 7 जुलाई को दरभंगा, 13 जुलाई को गया, 16 जुलाई को बांका, 18 जुलाई को अरवल, 20 जुलाई को खगड़िया और सीतामढ़ी तथा 31 जुलाई को गोपालगंज में संत शिरोमणि रविदास सम्मेलन सह सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा.

दिलीप जायसवाल का बड़ा बयान

इसके अलावा राजधानी पटना में तो भव्य तरीके से समारोह आयोजित किया जाएगा. हालांकि, पटना को लेकर अभी तारीख तय नहीं की गई है. बिहार बीजेपी अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने कहा कि, हम लोग रविदास समाज और दलित समाज को बताना चाहते है कि जो कांग्रेसी आज संविधान लेकर घूम रहा है, इनसे पूछिये कि दलित की तरक्की क्यों नहीं हुई ? कांग्रेसियों से 65 साल का जवाब मांगिए. दिलीप जायसवाल ने आगे कहा कि, जो काम कांग्रेस 65 साल में नहीं कर पाई, वो काम मोदी जी ने 10 साल में कर के दिखा दिए. इस पर चर्चा होनी चाहिए. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि, कांग्रेस ने दलित समाज को आज तक प्रताड़ित किया है. उन्होंने आज राहुल गांधी को दोहरा चरित्र दिखाने की बात कही.

दलित वोट बैंक पर पैनी नजर

बता दें कि, बिहार में रविदास समाज की आबादी करीब 5 प्रतिशत के आस-पास है. तो वहीं पूरे दलित की आबादी 19 प्रतिशत है. एनडीए की ओर से तैयारी इस वोट बैंक के लिए तो की ही जा रही है लेकिन, दूसरी तरफ महागठबंधन की ओर से भी तैयारी जोरों पर है. कांग्रेस की ओर से राहुल गांधी अब तक कई बार बिहार का दौरा कर चुके हैं. अगली वे सीएम नीतीश के गृह जिले में पहुंचेंगे, जहां दलितों को ही साधने की बात कही जा रही है. ऐसे में देखना होगा कि, कौन-कितना बेहतर तरीके से दलित वोट बैंक को साध पाते हैं.

Also Read: CM Nitish Kumar: कड़ाके की धूप में निकले मुख्यमंत्री, मीठापुर-महुली एलिवेटेड पथ और पुनपुन सस्पेंशन ब्रिज को लेकर दिया आदेश

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन