CM Nitish Kumar: कड़ाके की धूप में निकले मुख्यमंत्री, मीठापुर-महुली एलिवेटेड पथ और पुनपुन सस्पेंशन ब्रिज को लेकर दिया आदेश
Published by : Preeti Dayal Updated At : 02 Jun 2025 3:03 PM
CM Nitish Kumar: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इन दिनों एक्शन मोड में दिख रहे हैं. इसी के साथ वे आज कड़ाके की धूप में अधिकारियों के साथ निरीक्षण के लिए निकल पड़े. इस दौरान उन्होंने निर्माणाधीन मीठापुर-महुली एलिवेटेड पथ और पुनपुन सस्पेंशन ब्रिज के निर्माण कार्य का जायजा लिया.
CM Nitish Kumar: बिहार में इस साल के आखिर में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार फुल एक्शन मोड में दिख रहे हैं. इसी के साथ वे कड़ाके की धूप में भी अधिकारियों के साथ निकल पड़े हैं. दरअसल, इस दौरान सीएम नीतीश कुमार ने निर्माणाधीन मीठापुर-महुली एलिवेटेड पथ और पुनपुन सस्पेंशन ब्रिज के निर्माण कार्य का जायजा लिया. सीएम नीतीश ने एलिवेटेड रोड के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने मीठापुर फ्लाईओवर गोलंबर पर रुककर अधिकारियों से विस्तार रूप से जानकारी ली. अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि, मीठापुर-महुली एलिवेटेड का निर्माण सिपारा पुल के ऊपर से होगा और यहां पर आकर मिलेगा. मीठापुर-महुली फोरलेन एलिवेटेड रोड में मीठापुर रेलवे क्रासिंग के पास दोनों तरफ सर्विस रोड होगा.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दिया आदेश
वहीं, निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने आदेश दिया कि, मीठापुर-महुली एलिवेटेड पथ के बचे हुए कार्य को तेजी से पूरा करें. इससे लोगों को आवागमन में सहूलियत होगी, बाईपास में लगनेवाले जाम से भी लोगों को राहत मिलेगी. पटना और पटना के बाहर जानेवाले लोगों को भी काफी सहूलियत होगी. इसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पुनपुन सस्पेंशन ब्रिज के निर्माण कार्य का जायजा लिया. मुख्यमंत्री पुनपुन घाट पर भी गए और वहां किए गए सौंदर्यीकरण कार्य का भी जायजा लिया. वहां उपस्थित लोगों से मुख्यमंत्री ने उनका हालचाल जाना. इस दौरान लोगों ने मुख्यमंत्री को सस्पेंशन ब्रिज के निर्माण कार्य कराए जाने और पुनपुन घाट के सौंदर्यीकरण कार्य के कराए जाने के लिए आभार व्यक्त किया.

पटना-गया पुराने पथ की स्थिति का भी लिया जायजा
इस दौरान सीएम ने कहा कि, इस क्षेत्र का आपने कायाकल्प कर दिया है. क्षेत्र के विकास के लिए आपने कोई कसर नहीं छोड़ी है. मुख्यमंत्री ने कहा कि, पुनपुन घाट तक अब लोग आसानी से पहुंच सकेंगे और उन्हें पिंडदान करने में सहूलियत होगी. उनकी सारी सुविधाओं का ख्याल रखा गया है. उन्होंने कहा कि, हमारा इस क्षेत्र से पुराना लगाव है. हम हमेशा इधर आते रहे हैं. लोगों की सुविधाओं के लिए हम लगातार कार्य में लगे रहते हैं. मुख्यमंत्री ने महुली में बिहटा सरमेरा पथ तथा पटना-गया-डोभी पथ के क्रॉसिंग प्वाइंट अंडर पास के समीप रूककर निर्माणाधीन सर्विस रोड का निरीक्षण किया. इस दौरान अधिकारियों ने बताया कि, इस सर्विस पथ के निर्माण से बिहटा-सरमेरा पथ का पटना-गया-डोभी पथ से लिंक हो जाएगा. सीएम नीतीश ने पटना-गया पुराने पथ की स्थिति का भी जायजा लिया.

Also Read: Patna News: पटना के 6 बड़े नालों पर जल्द दौड़ेंगी गाड़ियां, एयरपोर्ट रोड से जुड़ेगा अटल पथ
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










