Bihar Police: पटना में राइस मिल का मालिक लापता, तीन दिनों बाद भी पुलिस को नहीं मिला सुराग

Author Ashish jha
Updated:
विज्ञापन
bihar police

AI generated Image

Bihar Police: मामले की पुष्टि करते हुए थाना प्रभारी शिव शंकर कुमार ने बताया कि शंकर सिंह नामक कारोबारी के लापता होने का मामला दर्ज हुआ है. पुलिस उनकी खोज कर रही है.

विज्ञापन

Bihar Police: पटना. पटना के पास स्थित बिहटा आईआईटी थाना क्षेत्र के सिकरिया चौक के पास से राइस मिल के मालिक व्यवसायी शंकर सिंह पिछले तीन दिनों से लापता हैं. इस बाबत लापता व्यवसायी के भाई राकेश कुमार सिंह ने थाने में लिखित आवेदन देते हुए केस दर्ज कराया है. वहीं परिजन अनहोनी की घटना की आशंका जाहिर कर रहे हैं. पुलिस तकनीकी सेल की मदद से लापता व्यवसायी की खोजबीन में जुटी हुई है, लेकिन तीन दिन गुजर जाने के बाद भी कोई सुराग हाथ नहीं लगा है.

घर से पटना के लिए निकले थे

सिकारिया निवासी 40 वर्षीय शंकर सिंह गुरुवार की दोपहर घर से पटना जाने को कह कर निकले थे. चौक पर स्थित अपने राइस मिल पर गये और वहां अचानक गायब हो गये. जिसके बाद परिजनों की ओर से लगातार फोन करने पर फोन बंद बताने लगा, जिससे परिवार में अनहोनी की आशंका जाहिर करते हुए थाने में लापता होने का लिखित आवेदन देते हुए सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है.

अब तक नहीं मिला कोई सुराग

मामले की पुष्टि करते हुए थाना प्रभारी शिव शंकर कुमार ने बताया कि शंकर सिंह नामक कारोबारी के लापता होने का मामला दर्ज हुआ है. पुलिस उनकी खोज कर रही है. बिहार पुलिस के तकनीकी सेल की मदद से घटना की जांच की जा रही है. अब तक कारोबारी का कोई सुराग नहीं मिला है. पुलिस का कहना है कि परिजनों और राइस मिल के कर्मचारियों से पूछताछ की जा रही है. जल्द ही बरामद कर लिया जाएगा.

Also Read: Bihar News: बिहार के 350 ब्लॉक में खुलेंगे डिग्री कॉलेज, सम्राट का 534 प्रखंडों में कोल्ड स्टोरेज खोलने का एलान

विज्ञापन
आशीष झा

लेखक के बारे में

By आशीष झा

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन