जिस जेल में अनंत सिंह है बंद वहां 3 घंटे तक चली छापेमारी, पुलिस ने चप्पा-चप्पा खंगाला, क्या क्या मिला
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 29 Nov 2025 10:22 AM
बेऊर जेल
Raid In Beur Jail: जदयू विधायक अनंत सिंह जिस बेऊर जेल में बंद हैं वहां पुलिस ने 3 घंटे तक छापेमारी की. यह रेड सुबह 5 बजे से 8 बजे तक चली. जेल के एक-एक कोने को खंगाला गया. कोई आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिली.
Raid In Beur Jail: बिहार के नए गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने शुक्रवार को कहा था कि राज्य में सभी तरह के अपराधियों पर लगाम लगाने की तैयारी है. पुलिस का प्लान तैयार है और जल्द एक्शन दिखेगा. उनके इस बयान के कुछ घंटे बाद ही एक साथ बिहार के कई जेलों में छापेमारी हुई. जानकारी के मुताबिक शनिवार सुबह पुलिस ने बिहार के पूर्णिया, पटना और मुजफ्फरपुर जेल में छापेमारी की. पटना प्रशासन के अधिकारी पुलिस टीम के साथ बेऊर जेल में पहुंचे. 3 घंटे तक जेल का चप्पा-चप्पा खंगाला.
इसी जेल में बंद हैं अनंत सिंह
बेऊर जेल में तीन घंटे छापेमारी के बाद प्रशासन की टीम निकल गई. दुलारचंद यादव हत्याकांड में गिरफ्तार मोकामा के जेडीयू विधायक अनंत सिंह फिलहाल बेऊर जेल में ही कैद हैं. 1 दिसंबर को बिहार के सभी नए विधायक शपथ लेंगे.
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अनंत सिंह के वकीलों ने पटना हाईकोर्ट में जमानत के लिए याचिका दायर की है. इसमें बताया गया है कि अनंत सिंह पटना के मोकामा सीट से जनता दल यूनाइटेड के टिकट पर विधायकी का चुनाव जीते हैं. ऐसे में पद की शपथ लेने के लिए उन्हें 1 से 5 दिसंबर के बीच विधानसभा में रहना होगा इसलिए उन्हें जेल से बाहर आने की अनुमति दी जाये.
छापेमारी के दौरान सभी बंदियों को वार्डों में बंद रखकर अंदर की हर जगह की बारीकी से जांच की गई. इस अभियान का नेतृत्व सिटी एसपी पूर्वी, सिटी एसपी मध्य और एडीएम द्वारा संयुक्त रूप से किया गया. भारी संख्या में पुलिस बल, मजिस्ट्रेट और विशेष टीमों को जेल परिसर में तैनात किया गया था.

पूर्णिया और मुजफ्फरपुर में भी छापेमारी
शनिवार को पूर्णिया सेंट्रल जेल में भी छापेमारी की गई. ADM लॉ इन ऑर्डर राजकुमार गुप्ता के नेतृत्व में शनिवार की सुबह 5.10 बजे सेंट्रल जेल के महिला और पुरुष वार्ड की तलाशी ली गई. छापेमारी से जेल में हड़कंप मच गया. जेल अधीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि दो घंटे तक चली छापेमारी में कोई आपत्तिजनक सामान बरामद नही हुई.
डीएम सुजय कुमार सेन ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों, अनुमंडल पदाधिकारी और नगर पुलिस टीम के साथ मुजफ्फरपुर जेल का निरीक्षण किया. निरीक्षण में जेल कैंपस, सुरक्षा व्यवस्था, बंदियों की स्थिति और आवश्यक सुविधाओं की जांच की गई. डीएम ने जेल अधीक्षक को निर्देश दिया कि अभी यहां जो भी कमी है उसे तुरंत ठीक करवाएं.
इसे भी पढ़ें: Bihar Bhumi: जमीन का नक्शा नहीं मिल रहा? बस एक मैसेज करें और पाएं अपना लैंड मैप, जानिए पूरी प्रक्रिया
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










