Bihar: शराबबंदी पर सख्त हुए सीएम नीतीश, मुख्यमंत्री के इस फैसले से माफियाओं के बुरे दिन शुरू
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 01 Dec 2024 5:33 PM
Bihar: बिहार की नीतीश सरकार अवैध शराब बेचने वालों पर लगाम कसने की तैयारी में है. शराब माफियाओं के खिलाफ उत्पाद विभाग बड़ा कदम उठाने की तैयारी में जुट गया है.
Bihar: बिहार सरकार अवैध शराब बेचने वालों पर पूरी तरह नकेल कसने की तैयारी कर रही है. विपक्षी पार्टियां हमेशा शराबबंदी को फेल बता कर एनडीए सरकार पर हमला बोलती रहती है. जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर हर जनसभा में कहते हैं कि सरकार के इस फैसले से बिहार को नुकसान हो रहा है. शराब की होम डिलीवरी हो रही है. जहरीले शराब से लोगों की जान जा रही है. उन्होंने यहां तक कह दिया कि अगर 2025 में जन सुराज बिहार में सरकार बनाती है तो 30 मिनट के भीतर शराबबंदी कानून को निरस्त कर दिया जायेगा.
रत्नेश सदा ने दिए संकेत
बिहार सरकार के उत्पाद विभाग के मंत्री रत्नेश सदा ने इस बाबत कड़े कदम उठाने के संकेत दिए हैं. उन्होंने कहा कि बिहार में बड़े पैमाने पर अवैध शराब पड़ोसी राज्य और पड़ोसी देश से आ रहा है. उत्पाद विभाग की टीम ने जिन राज्यों से शराब आती है उन राज्यों से संपर्क कर अधिकारियों को निर्देश दिया है कि अवैध शराब बिहार भेजने वाले को चिन्हित कर उन पर कार्रवाई की जाए.
त्वरित एक्शन लिए जायेगा
अवैध शराब की बिक्री को लेकर उत्पाद विभाग का मानना है कि जिस जगह से इसके आने की आशंका रहती है, उन राज्यों के मुख्य सचिव से बहद हमें जल्द से जल्द संपर्क साधना होगा. उत्पाद विभाग की टीम सिर्फ पड़ोसी राज्यों से ही नहीं, बल्कि पड़ोसी देश नेपाल से भी संपर्क साधने की तैयारी कर रही है. इसके लिए रोड मैप तैयार कर लिया गया है. रत्नेश सदा ने बताया कि बिहार की सीमा कई राज्यों से लगती है, ऐसे में अगर हमें उन राज्यों से उम्मीद के मुताबिक मदद मिलती है तब माफियाओं के लिए यहां शराब लाना आसान नहीं होगा.
शराब माफियाओं के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई
रत्नेश सदा ने बताया कि शराब माफियाओं के खिलाफ सरकार कड़े कानून लाने जा रही है. अवैध शराब माफियाओं की संपत्ति भी जब्त की जाएगी. इसके साथ ही सरकार CCA जैसे कड़े कदम भी उठाएगी. न्यू ईयर को देखते हुए बिहार में अवैध शराब लाने की कोशिश हो सकती है, इसे रोकने के लिए बॉर्डर इलाकों में भारी संख्या में पुलिस की तैनाती की जा रही है और स्कैनर की संख्या भी बढ़ाई जा रही है.
इसे भी पढ़ें: अब दाखिल-खारिज नहीं है फिर भी मत कीजिये चिंता, सरकार ने जारी किया नया आदेश
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










