बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन? संजय झा ने दिए संकेत, जल्द खत्म होगा सस्पेंस

Published by :Paritosh Shahi
Published at :13 Apr 2026 3:03 PM (IST)
विज्ञापन
Sanjay Jha JDU

Bihar Next CM: बिहार में नए मुख्यमंत्री के नाम को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है. भाजपा और जदयू के बीच लगातार मंथन जारी है. संजय कुमार झा ने कहा कि गठबंधन लेवल पर फैसला अंतिम चरण में है और जल्द ही नए मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान हो सकता है.

विज्ञापन

Bihar Next CM: बिहार में नए मुख्यमंत्री के नाम को लेकर राजनीति गर्म हो गई है. भाजपा की ओर से केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान आब्जर्वर बनाये गए हैं. दूसरी तरफ जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने साफ कहा है कि पार्टी और गठबंधन मिलकर जो फैसला करेंगे, वही सबको मंजूर होगा.

संजय झा ने कहा कि हमारे बीच सब कुछ ठीक तरीके से चल रहा है और कोई परेशानी नहीं है. उन्होंने भरोसा दिलाया कि जल्द ही नए मुख्यमंत्री का नाम सामने आ सकता है. उनके बयान से साफ है कि जदयू और गठबंधन के नेता अंदर ही अंदर पूरी रणनीति के साथ आगे बढ़ रहे हैं.

प्रक्रिया के बारे में जानिये

मंगलवार की सुबह मौजूदा सीएम नीतीश कुमार के इस्तीफे से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की नई सरकार के गठन की प्रक्रिया शुरू होगी और बिहार विधानसभा में भाजपा के सीएम के द्वारा सदन में बहुमत साबित करने के बाद पूरी होगी. सीएम के नाम पर चल रही अटकलों के बीच संजय झा ने यह भी कहा कि जो फैसला होगा, वह बिहार के हित में होगा.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

कल हो सकती है नीतीश कैबिनेट की आखिरी बैठक

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 14 अप्रैल को कैबिनेट बैठक बुलाने का फैसला किया है. राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि इस बैठक के बाद बिहार की सत्ता में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. माना जा रहा है कि नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे सकते हैं. इसके बाद भाजपा के नेतृत्व में नई सरकार बनने का रास्ता साफ होगा.

कैबिनेट सचिवालय विभाग की ओर से जारी सूचना के मुताबिक, मंत्रिमंडल की बैठक सुबह 11 बजे आयोजित की जाएगी. बैठक खत्म होने के बाद संभावना है कि लंबे समय तक बिहार के मुख्यमंत्री रहे नीतीश कुमार राज्यपाल सैयद अता हसनैन को अपना इस्तीफा सौंप दें.

इसे भी पढ़ें: पटना में कल BJP विधायक दल की अहम बैठक, शिवराज सिंह चौहान भी होंगे शामिल

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, सिनेमा और खेल (क्रिकेट) में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन